App

अमेरिका, चीन, जापान में कोहराम, भारत के शेयर बाजार में मारी छलांग, सेंसेक्स लो से 1400 अंक तक उछला, तेजी के पीछे कौन?

Share Market 20 November: अमेरिका, चीन, जापान के शेयर बाजार में कोहराम मचा है, लेकिन भारतीय बाजार तेजी से भाग रहा है, सेंसेक्स ने निचले स्तर से 1400 अंक की बढ़त हासिल कर ली है.

अमेरिका, चीन, जापान में कोहराम, भारत के शेयर बाजार में मारी छलांग, सेंसेक्स लो से 1400 अंक तक उछला, तेजी के पीछे कौन?
Image Credit: stock market

Share Market: अमेरिका, जापान, कोरिया, ताइवान...दुनियाभर के बाजारों में तबाही मची है. AI स्टॉक्स की मुनाफावसूली का असर दिखा. आईटी शेयरों की बिकवाली की वजह से जापान का निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई इंडेक्स और अमेरिकी बाजार बुरी तरह से क्रैश हो गया.  जहां अमेरिकी और एशियाई बाजार में भारी गिरावट दिखी, तो वहीं भारतीय बाजार ने जबरदस्त वापसी की है. शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने बाउंसबैक किया है. सेंसेक्स ने 1400 प्वाइंट की रिकवरी की है.  ये समझना भी जरूरी है कि ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार ने ना केवल रिकवरी की, बल्कि तेजी भी हासिल कर लिया.  

ग्लोबल मार्केट का हाल

  • अमेरिकी डाओ जोन्स 1100 अंक टूटा है.
  • जापान का निक्केई में 4.5 फीसदी टूटकर 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया.  
  • एसएंडपी 500 2 फीसदी टूटा.  
  • नैस्डैक कंपोजिट में भी करीब 2 फीसदी की गिरावट आई.   

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की असली वजह  

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में ने फ्लैट शुरूआत करने के बाद जोरदार तेजी हासिल कर ली. BSE Sensex 790 अंक चढ़कर 83,800 पर पहुंच गया है. Nifty 218.85 अंक की चढ़कर 25,733.15 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.  आईटी, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है.  

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह क्या है?

जहां दुनियाभर के बाजार में बिकवाली हावी है, मार्केट क्रैश हो रहा है. भारतीय शेयर में तेजी का ग्राफ बना हुआ है. विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी ने बाजार को संभाला है. बीते 7 कारोबारी दिनों में FII/FPI की खरीदारी 20663 करोड़ रुपये और 30 दिनों में 98985 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है.

IT-बैंकिंग शेयरों का रोल-  

शुक्रवार को आईटी शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है. IT इंडेक्स 2.3% चढ़ा. टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL Tech स्टॉक्स की खरीदारी ने बाजार को संभालने का काम किया. वहीं बैंक निफ्टी 1.8% चढ़ा. इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में खरीदारी ने शेयर बाजार को गिरने से बचाया.  

7 महीने में सबसे मजबूत हुआ रुपया

भारतीय रुपये में मजबूती लौटी है. रुपये 7 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 92.9950 के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया. सिर्फ इस हफ् की बात करें, तो भारतीय करेंसी 1 रुपये से ज्यादा मजबूत हुआ है. रुपये की मजबूती ने भी बाजार को संभालने में अहम रोल निभाया है. FPI के भारी निवेश और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More