PAK के हाथ से तेजी से फिसल रहा PoJK! आम लोगों के बाद अब सड़कों पर उतरीं छात्राएं, लगे 'कश्मीर बनेगा हिंदुस्तान' के नारे
पाकिस्तान के हाथ से PoJK फिसलता नजर आ रहा है. मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में शुरू हुआ स्थानीय लोगों का आंदोलन अब हिंदुस्तान से विलय की मांग की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. अब इस आंदोलन में छात्राएं भी खुलकर सामने आने लगी हैं. डडियाल में लड़कियों ने प्रदर्शन करते हुए 'कश्मीर बनेगा हिंदुस्तान' के नारे लगाए. छात्राओं ने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ आवाज उठाई और कश्मीरी लोगों के साथ कथित ज्यादती का विरोध किया. इस बीच रावलकोट से सामने आए एक वीडियो में हजारों लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए. वहां पर जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) का धरना 166 दिन से जारी बताया जा रहा है.
166 दिन से धरने पर बैठे हैं हजारों लोग
रावलाकोट के ड्रेक इलाके से 1 नवंबर का एक वीडियो सामने आया है. इसमें हजारों की संख्या में लोग एक जगह इकट्ठा होकर धरना देते और विरोध जताते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के मुताबिक, JKJAAC का यह धरना लगातार 166 दिन से चल रहा है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने जून में इस आंदोलन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और उनका जमावड़ा जारी रहा. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका विरोध जारी रहेगा.
डडियाल में छात्राओं के नारों ने खींचा ध्यान
डडियाल में छात्राओं के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है. इसमें लड़कियां 'कश्मीर बनेगा हिंदुस्तान' के नारे लगाती सुनाई दे रही हैं. छात्राओं ने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ भी आवाज उठाई. PoJK में छात्राओं का इस तरह सामने आना आंदोलन के बदलते स्वरूप को दिखाता है. अब विरोध में केवल राजनीतिक कार्यकर्ता या स्थानीय संगठन ही नहीं, बल्कि युवा और छात्राएं भी शामिल हो रही हैं.
क्या चाहते हैं PoJK के लोग?
PoJK में चल रहे आंदोलन के पीछे कई मुद्दे हैं. प्रदर्शनकारी सस्ती बिजली और आटा, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर रोक, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, राजनीतिक अधिकार और स्थानीय संसाधनों पर अपना हक मांग रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तान की सेना और सुरक्षा एजेंसियों की कथित ज्यादती का मुद्दा भी लगातार उठाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को अब ट्रंप भी नहीं बचा सकेंगे! अमेरिका ने माना भारत का लोहा, अब क्या करेंगे शहबाज?
इस आंदोलन की अगुवाई जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) कर रही है. रावलकोट, मुजफ्फराबाद, मीरपुर, कोटली और डडियाल समेत कई इलाकों में विरोध की आवाज सुनाई दे रही है.
ये भी पढ़ें- 'प्रलय' के आगे 'फाज' खिलौना, निकलेगा मुनीर का रोना; भारत की मिसाइल पावर से पाकिस्तान में खलबली
रावलाकोट में 166 दिन से जारी धरना, प्रदर्शन में हजारों लोगों की मौजूदगी, डडियाल में छात्राओं के नारे और शेर अफजल मरवत का समर्थन- ये सभी घटनाक्रम दिखाते हैं कि PoJK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नाराजगी कई स्तरों पर सामने आ रही है. हालांकि, आंदोलन के राजनीतिक उद्देश्य और अलग-अलग समूहों की मांगों को एक जैसा नहीं माना जा सकता.