)
PM Modi To Visit Canada: पीएम मोदी इस साल दिसंबर 2026 में अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं. इस दौरान वह फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14-15 सितंबर 2026 को ट्रंप नेशनल डोरल मियामी में G20 की मेजबानी करेंगे. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी पीएम मोदी के इस समिट में शामिल होने की बात कही है. हालांकि, अभी इस यात्रा का ऐलान नहीं किया गया है.
अमेरिका के अलावा सबका ध्यान पीएम मोदी की कनाडा यात्रा पर भी है. पीएम अमेरिका में G20 के बाद सीधा कनाडा भी जाने वाले हैं. इसकी पुष्टी कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की ओर से की गई है. हालांकि, इसको लेकर फिलहाल कोई डेट फिक्स नहीं हुई है. मौजूदा समय में भारत-कनाडा ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं.
कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कहा कि दोनों देश अपने संबंध सुधारने और नई ट्रेड डील्स की बातचीत को तेज कर रहे हैं.
Just in: PM Modi will be visiting Canada in December, Canada PM Mark Carney says
Terms India ties "exceptionally important", pointing to "good progress" on larger trade pact- CEPA.
Vdo ctsy: CPAC pic.twitter.com/JRmFyO1WXc— Sidhant Sibal (@sidhant) September 23, 2026
कार्नी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पत्रकारों से बात करते हुए कहा,' भारत के साथ हमारी ट्रेड टॉक्स प्रोग्रेस कर रही है. भारत हमारे लिए कई लेवल पर बेहद अहम देश है.' उन्होंने कहा कि दोनों देश दिसंबर के मध्य तक व्यापार समझौते को पूरा करने का टारगेट रख रहे हैं. उन्होंने कहा,' मैं पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हूं.'
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कार्नी की ओर से की गई पुष्टि से पहले ही बताया था कि 5 अक्टूबर 2026 से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते ( CEPA) के अगले दौर की बातचीत शुरू होगी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने बातचीत पर सहमति जताई है. पीयूष गोयल ने ये कहा कि अगले 90 दिन भारत-कनाडा रिश्ते के लिए बेहद अहम होंगे.' भारहतीय वार्ताकार 5-9 अक्टूबर 2026 तक पांचवे दौर की बातचीत के लिए कनाडा जाएंगे. इस साल के अंत तक दोनों पक्ष वार्ता पूरी करना चाहते हैं. वहीं, नाडा के इंटरनेशनल ट्रेड मिनिस्टर मनिंदर सिद्धू ने भी पिछले हफ्ते मुंबई में पीयूष गोयल से मुलाकात की थी.
बता दें कि भारत-कनाडा के रिश्ते साल 2023 में वैंकूवर के पास हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बिगड़ गए थे. अब दोनों देश इसे सुधारने की कोशिश में जुटे हैं. निज्जर कनाडाई नागरिक और खालिस्तान आंदोलन के समर्थक थे. उस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंट्स पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था. भारत ने इसे खारिज किया था. साल 2024 में भी भारत-कनाडा के राजनयिक संबंध काफी खराब हो गए थे. ट्रूडो के बाद अब कार्नी भारत के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिश में जुटे हैं. वे अमेरिका से निर्भरता कम कर भारत को नया विकल्प मान रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने मार्च में अपने भारत दौरे के दौरान इसे सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया था.