पीएम की सांस्कृतिक कूटनीति: क्यों खास है मनीला का 100 साल पुराना गुरुद्वारा खालसा दीवान, जिसके पुनर्विकास कार्यक्रम में शामिल हुए मोदी
पीएम मोदी दो दिवसीय फिलीपींस के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां पर वह आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस के सबसे पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम पीएम मोदी की सांस्कृतिक कूटनीति को दिखाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फिलीपिंस के दौरे पर हैं. मंगलवार (17 नवंबर) को उन्होंने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह गुरुद्वारा करीब 100 साल पुराना है और सिख समुदाय के बीच इसका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है. प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय की सेवा भावना को सलाम भी किया.
दरअसल, पीएम मोदी मे इस समय फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं, जहां पर वह एक साथ हो रहे तीन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी आसियान, ईस्ट एशिया और क्वाड समिट में हिस्सा लेंगे. इस दौरे पर दुनिया की नजर टिकी है. इस बीच पीएम मोदी का ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना प्रधानमंत्री की सांस्कृतिक कूटनीति को भी दर्शाता है.
पीएम ने एक्स पर क्या लिखा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंगलवार का दिन बहुत खास है. मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा. यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है.
इसके अलावा पीएम मोदी ने सिख समुदाय की सेवा भावना को सराहते हुए कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वे दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया बनाने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं.
100 साल पुराना है ये गुरुद्वारा
फिलीपींस की राजधानी मनीला में स्थित गुरुद्वारा खालसा दीवान करीब 100 साल पुराना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुद्वारा खालसा दीवान की स्थापना 1929 में पंजाबी माइग्रेंट्स के एक छोटे ग्रुप ने की थी. यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है.
गुरुद्वारे की स्थापना देश में सिख समुदाय के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई. यह गुरुद्वारा मेट्रो मनीला में सिख समुदाय के लिए एक जरूरी सेंटर रहा है, जिसने धार्मिक परंपराओं को बनाए रखा है और कम्युनिटी के जुड़ाव के लिए जगह दी है. बता दें कि फिलीपींस में कुल 31 गुरुद्वारे हैं, जिसमें खालसा दीवान का स्थान सर्वोपरि माना जाता है.
पीएम मोदी की 'सांस्कृतिक कटनीति' की रही है परंपरा
- प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया: संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए समझौता
- अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया: संरक्षण और पुनर्निर्माण कार्यों को गति
- मी सोन मंदिर वियतनाम: एसी की मदद से मंदिर का संरक्षण
- वाट फु मंदिर लाओस: 2024 में जीर्णोद्धार का काम पूरा
- आनंद मंदिर म्यांमार: 12 पगोडा और आनंद मंदिर की मरम्मत
- नेपाल: 28 सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण
- रमना काली मंदिर बांग्लादेश: जीर्णोद्धार में भारत ने वित्तीय सहायता दी
- थिरुकेतीश्वरम मंदिर श्रीलंका: जीर्णोद्धार के लिए 326 मिलियन श्रीलंकाई रुपये की मदद
- श्रीनाथजी मंदिर बहरीन: 4.2 मिलियन डॉलर से मंदिर का पुनर्विकास
- बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी: फरवरी 2024 में मंदिर का उद्घाटन
पूर्वी एशिया और आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम
पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय मनीला की यात्रा के दौरान 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस साल फिलीपींस आसियान अध्यक्ष के रूप में इन बैठकों का आयोजन की मेजबानी कर रहा है. पीएम मोदी के मनीला पहुंचने की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में आसियान के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करेगा. (इनपुट- आईएएनएस/एएनआई)
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर की दुनिया में भी 'ब्रांडिंग' की जंग! गोलियों से दहशत, सोशल मीडिया पोस्ट से दबदबा; अब एक-दूसरे की खोल रहे पोल