App

कहीं और तय हो गई थी प्रिया की शादी, होटल में बुलाकर पहले रेत दिया गला, फिर खुद फंदे से झूल गया विकास

वाराणसी के एक होटल के कमरे में युवक और युवती मृत अवस्था में मिले हैं. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय जय विकास केसरी और 23 वर्षीय प्रिया केसरी के रूप में हुई है. जहां एक ओर युवती के गले पर चाकू से हमले के निशान हैं, वहीं युवक का शव फंदे से लटका मिला. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

कहीं और तय हो गई थी प्रिया की शादी, होटल में बुलाकर पहले रेत दिया गला, फिर खुद फंदे से झूल गया विकास

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक होटल के कमरे में दो शव मिलने से पूरा इलाका हिल गया है. यह मामला बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर स्थित 'केजे होटल' का है. जहां एक कमरे में 20 वर्षीय जय विकास केसरी और 23 वर्षीय प्रिया केसरी के शव मिला है, जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में युवती की हत्या के बाद युवक के आत्महत्या करने की आशंका है.

होटल के कमरे में मिला खौफनाक मंज़र
पुलिस के अनुसार, डीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट निवासी जय विकास केसरी सोमवार रात प्रिया केसरी के साथ होटल पहुंचा था. विकास ने होटल के कर्मचारियों को प्रिया को अपनी रिश्तेदार बताकर कमरा बुक कराया था. हालांकि, जब काफी देर तक कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं हुई और कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला. शक होने पर होटल प्रबंधन ने तुरंत बड़ागांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मास्टर चाबी की मदद से जब कमरा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. प्रिया केसरी का खून से लथपथ शव बाथरूम के फर्श पर पड़ा था, जिसके गले पर चाकू से हमले के निशान थे. वहीं, दूसरी ओर जय विकास का शव पंखे के फंदे से लटक रहा था.

क्या था पूरा मामला और रिश्ता?
जांच में सामने आया है कि मृतक जय विकास, प्रिया की बहन का देवर था. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. बड़ागांव थाना प्रभारी पंकज पांडेय के मुताबिक, शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि प्रिया की शादी कहीं और तय हो चुकी थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस और विवाद होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

वजह तलाशने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान और एडीसीपी नृपेन्द्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और कमरे से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  

(वाराणसी से जय पाल की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More