)
तुषार श्रीवास्तव/मथुरा/लखनऊ: यूपी में तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए BJP ने मिशन-2027 की तैयारी तेज कर दी है. 16-17 नवंबर को मथुरा के परखम स्थित दीनदयाल धाम में दो दिवसीय चिंतन शिविर हुआ, जिसमें पार्टी ने 2027 का रोडमैप तैयार किया.शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कोर ग्रुप के करीब 35-40 बड़े नेता शामिल हुए. चिंतन शिविर में यूसीसी को लेकर सवर्ण वर्ग में नाराजगी पर भी चर्चा हुई. नाराज मतदाताओं को साधने के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार करने पर विचार हुआ.
शिविर में सबसे बड़ा फॉर्मूला टिकट को लेकर रहा.अब सिर्फ पद या पुराना अनुभव टिकट की गारंटी नहीं होगा.
क्षेत्र में कामकाज/परफॉर्में
सजनता के बीच स्वीकार्यता
क्षेत्र में सक्रियता
जातीय समीकरण
जीतने की क्षमता - Winnability
इसीलिए कई मौजूदा विधायकों के टिकट पर तलवार लटक सकती है. कुछ विधायकों की सीट भी बदली जा सकती है. हालांकि पार्टी ने साफ कहा है कि अभी टिकट की कोई फाइनल लिस्ट नहीं बनी है.
जिन सीटों पर BJP 2022 में हारी थी या जहां स्थिति कमजोर है, वहां अलग से मंथन हुआ. इन सीटों पर जातीय समीकरण, स्थानीय नाराजगी, संगठन की सक्रियता और संभावित उम्मीदवारों का आकलन किया गया. शिविर के बाद वरिष्ठ नेता क्षेत्रवार प्रवास करके तैयारियों की निगरानी करेंगे. बूथ प्रबंधन, घर-घर संपर्क और लाभार्थी संपर्क को अभियान से जोड़ा जाएगा.
BJP विपक्ष की घेराबंदी के लिए भी अलग रणनीति बनाएगी.खासकर SIR और वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष के हमलों का जवाब देने पर चर्चा हुई.
बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सवर्ण वर्ग के कुछ Voters में नाराजगी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. इस नाराजगी को दूर करने और मतदाताओं को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने के लिए नए ब्लूप्रिंट पर विचार किया गया.