SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑनलाइन बिक रहा था 'परमाणु बम' का सामान! सरकारी पार्सल से भेजता था प्लूटोनियम, तस्कर के काले कारनामों से पुलिस हैरान

US Plutonium Smuggling News: क्या आप इमैजिन कर सकते हैं कि 'परमाणु बम' का सामान ऑनलाइन बिक रहा हो और तस्कर उसे आराम से सरकारी डाक विभाग के जरिए डिलीवर करवा रहा हो. लेकिन यूएस में ऐसा हो रहा था, जिसके बाद पुलिस के होश उड़े हुए हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 08, 2026, 06:44 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 07:26 PM IST
Join

US Plutonium Smuggling News in Hindi: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि परमाणु बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले संवेदनशील प्लूटोनियम को कोई व्यक्ति मजे से ऑनलाइन बेच रहा हो और किसी की उस पर नजर न पड़े? यही नहीं,  डिमांड आने पर वह उस प्लूटोनियम को पोस्ट ऑफिस में पार्सल बुक करवाकर डिलीवरी करवाता था. कई वर्षों तक उसका काला धंधा चलता रहा लेकिन एक दिन उसका राज खुल गया.

मजे से ऑनलाइन बेच रहा था परमाणु सामग्री

पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसके पास से बड़ी मात्रा में प्लूटोनियम मिला. यह प्लूटोनियम उसने ब्लैक मार्केट के जरिए रूस से खरीदा था. साथ ही, आरोपी के मोबाइल में चाइल्ड पोर्न से जुड़ी अश्लील तस्वीरें भी मिलीं, जिसे देखकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मामला अमेरिका से जुड़ा है.

मैसाचुसेट्स के अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी की पहचान 44 वर्षीय जैकब डी. मिलर के रूप में हुई है. उसने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक विक्रेता से प्लूटोनियम खरीदा था. इसके बाद उसने वर्ष 2017 में 'कलेक्ट द पीरियोडिक टेबल' (CTPT) पर इस परमाणु सामग्री को बेचने का धंधा शुरू कर दिया.  वह अपने इस काले धंधे को साउथ हैडली में बने अपने मकान से चला रहा था.

तलाशी में घर से 6 राइफलें भी बरामद

CTPT के जरिए ऑनलाइन बेचने के साथ ही वह थर्ड-पार्टी रिटेलर बोनान्जा (Bonanza) का प्लूटोनियम बेचने के लिए यूज करता था. उसने अमेरिका समेत विदेशों में लगभग 67 ग्राहकों को इस परमाणु सामग्री की बिक्री की. दिलचस्प बात ये है कि वह इस प्रतिबंधित सामग्री की डिलीवरी यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस के जरिए करता था. उसने प्लूटोनियम के अलावा एक अन्य विषैले रसायन थैलियम को भी डाक के जरिए कई लोगों को बेचा.

मिल सकती है 20-20 साल कैद की सजा

पुलिस के मुताबिक, मिलर के घर की तलाशी के दौरान वहां से 6 राइफलें, कई राउंड गोलियां और विस्फोटक पाउडर की बोतलों से भरा एक डिब्बा मिला. इसके अलावा उसके फोन में चाइल्ड पोर्न से जुड़े प्रतिबंधित वीडियोज पाए गए. लंबी पूछताछ के बाद अब उसने दोनों अपराधों में अपना जुर्म कबूल कर लिया. इन दोनों मामलों में उसे 20-20 साल की सजा मिल सकती है. अदालत ने उसे सजा सुनाने के लिए जनवरी 2027 की तारीख दी है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES