3 साल बाद भारत आएगा PAK का कोई मंत्री! SCO बैठक के लिए दिल्ली पहुंचेंगे मुसादिक; फिर भी बर्फ पिघलने के आसार क्यों है कम?
भारत के नेतृत्व में दिल्ली में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 'सभ्यता संवाद' में भाग लेने के लिए पाकिस्तान ने भी अपनी पुष्टि कर दी है. इसके लिए पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक इस महीने के आखिर में भारत आएंगे. तीन साल से भी ज्यादा समय में यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की भारत की पहली यात्रा होगी. इसके बावजूद दोनों देशों में संबंध सुधरने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है.
भारत के नेतृत्व में दिल्ली में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 'सभ्यता संवाद' में भाग लेने के लिए पाकिस्तान ने भी अपनी पुष्टि कर दी है. इसके लिए पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक इस महीने के आखिर में भारत आएंगे. तीन साल से भी ज्यादा समय में यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की भारत की पहली यात्रा होगी. इसके बावजूद दोनों देशों में संबंध सुधरने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है.
दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होगा कार्यक्रम
बताते चलें कि भारत के नेतृत्व में पहला शंघाई सहयोग संगठन (SCO) 'सभ्यता संवाद' 20 से 22 नवंबर 2026 तक दिल्ली के पुराना किला में आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी 20 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे हैं.
रूस-चीन पहले ही कर चुके आने की पुष्टि
SCO की परंपरा के तहत सभी सदस्य देशों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. 'सभ्यता संवाद' का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देना है. चीन, रूस, ईरान समेत कई देश पहले ही इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की पुष्टि कर चुके थे. अब एससीओ मेंबर पाकिस्तान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उसके जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
भारत यात्रा के लिए मुसादिक को ही क्यों चुना गया?
मुसादिक मसूद मलिक पाकिस्तान की राजनीति और नौकरशाही में एक बड़ा नाम हैं. शहबाज शरीफ सरकार में जलवायु मंत्री बनने से पहले वे पेट्रोलियम और ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके थे. इसके साथ ही, वे प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार भी रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- भीख की जमीन पर शेख चिल्ली वाले सपने: शहबाज देख रहे पाक के छठी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने के ख्वाब
जलवायु मामलों में उनकी विशेषज्ञता और निर्विवाद छवि को देखते हुए पाकिस्तान ने भारत में हो रहे कार्यक्रम के लिए उनका नाम चुना. ऐसा करके पाकिस्तान ने एक तरह से संकेत दिया है कि वह भारत के साथ तीखे राजनीतिक तनाव के बीच सांस्कृतिक और पर्यावरण मुद्दों के जरिए बातचीत की एक खिड़की खुली रखना चाहता है. दूसरे शब्दों में कहें तो यह उसकी 'सॉफ्ट डिप्लोमेसी' का एक हिस्सा है, जिसके जरिए वह भारत से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है.
क्या इस दौरे से सुधरेंगे भारत-पाकिस्तान के रिश्ते?
जियो-पॉलिटिक्स के जानकारों का कहना है कि मलिक के इस दौरे से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में किसी बड़े 'ब्रेकथ्रू' की उम्मीद करना नादानी होगी. इसकी वजह पाकिस्तान की आतंकपरस्त विदेश नीति और भारत का उस पर सख्त रुख है. मोदी सरकार आने के बाद भारत ने स्पष्ट नीति बना रखी है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते. भारत ने यह भी एलान कर रखा है कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद पर लगाम नहीं लगती, तब तक कोई औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता शुरू नहीं होगी.
दूसरी ओर, कंगाल होने के बावजूद पाकिस्तान के तेवर ढीले नहीं हुए हैं. उसने भारत के साथ किसी भी बातचीत के लिए अनुच्छेद 370 की बहाली को पूर्व शर्त बना रखा है, जिसे भारत सिरे से खारिज कर चुका है. चूंकि दोनों अपने-अपने स्टैंड पर अड़िग हैं, इसलिए मलिक के दौरे के बावजूद दोनों मुल्कों के रिश्तों में सुधार की किसी को कोई उम्मीद नहीं है.