SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाफिज-मसूद को 'काली मौत' का डर, मुनीर ने बदला आतंक के आकाओं का ठिकाना, खौफ के मारे बिल में छिपे

पाकिस्तान में छिपकर बैठे आतंकी अब सुरक्षित ठिकानों में छिपाए जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद और मसूद अजहर को सेफ हाउस में रखा गया है. दावा है कि उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई है. दोनों आतंकी भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 15, 2026, 07:55 IST | Updated: Nov 15, 2026, 08:33 IST
Image Credit: आतंक के आकाओं में खौफ. (फोटो- एआई)
Join

पाकिस्तान में पनाह लिए हुए आतंकी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से खौफ में हैं. इस बीच खबर आई है, उन्हें भारत की ओर से  नए हमले का डर सता रहा है. यही कारण है कि भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों के सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर को गुपचुप तरीके से नई जगह पर शिफ्ट किया गया है.

दरअसल, सूत्रों ने दावा किया कि ये दोनों आतंकी पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की ओर से बनाए सुरक्षित ठिकानों में जाकर बैठे हैं. बताया जाता है कि इन दोनों आतंकियों ने अपने ही संगठन के लोगों से मिलना बंद कर दिया है. पाकिस्तानी सेना इन आतंकियों की मदद कर रही है.

आतंकियों को पाक में मिला सुरक्षित ठिकाना

एक रिपोर्ट के अनुसार,  लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद लाहौर के जौहर टाउन से रावलपिंडी के गैरीसन ग्राउंड इलाके में शिफ्ट किया गया. यह जगह पाकिस्तान के सेना मुख्यालय के बेहद करीब है. इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को सिंध प्रांत के नवाबशाह में एक 'सेफ हाउस' में रखा गया है.

सूत्रों ने कहा कि इन आतंकियों को डर के कारण सुरक्षित ठिकानों पर रखा गया है. मई 2025 में  'ऑपरेशन सिंदूर' में आतंकियों के मुख्य बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के तबाह होने के बाद, उन्हें अब भारत की ओर से नए हमलों का डर सता रहा है. इसके साथ ही अज्ञात बंदूकधारियों का खौफ भी सता रहा है, जिन्होंने हाल के महीनों में पाकिस्तान में भारत-विरोधी कई आतंकवादियों को मार गिराया.

छिपरकर बैठ गया सईद

हाफिज सईद अब लश्कर के सदस्यों से आमने-सामने मिलना भी बंद कर दिया है. बताया जाता है कि लश्कर के सदस्यों से भी वह ऑडियो संदेशों के जरिए बात कर रहा है. हैरान करने वाली बात है कि उसकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और उसकी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

हालांकि, दोहरा रवैया अपनाने वाले पाकिस्तान का दावा है कि सईद लाहौर की कोट लखपत जेल में टेरर-फंडिंग के मामले में सजा काट रहा है. खुफिया एजेंसियों ने इस दावों को खोखला और दिखावा माना है. खुफिया एजेंसियों ने कहा कि असल में वह एक सेफ हाउस में रखा गया है, जहां पर वह आराम फरमा रहा है.

जैश के ठिकाने हुए थे ध्वस्त

असल में जैश को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बड़ा झटका लगा था. उस वक्त बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय मरकज को भारी नुकसान पहुंचा था. इस इमारत को ये आतंकी संगठन अभी भी नहीं बना पाया है. इसको वापस बनाने के लिए आतंकी संगठन संघर्ष कर रहा है.  

UN ने घोषित किया है आतंकी

मसूद अजहर भी अपने संगठन के सदस्यो से सीधे संपर्क में आने से बच रहा है. वह केवल कुछ लोगों के ही संपर्क में आ रहा है. इसमें उसके कुछ शीर्ष कमांडर शामिल हैं. इन दोनों को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किए हुए है.

सईद 26/11 के मुंबई हमलों और भारत में हुए कई अन्य आतंकी हमलों के मामले में वांटेड है, तो अजहर पुलवामा, पठानकोट और संसद पर हुए हमलों का मास्टरमाइंड है. फिलहाल के पाकिस्तान के किसी जेल में नहीं, बल्कि खुफिया एजेंसियों के घेरे में हैं.

अज्ञात बंदूकधारियों ने कई आतंकियों बनाया निशाना

साल 2026 में पाकिस्तान में कई आतंकियों और उनके गुर्गों को निशाना बनाया है. यही कारण है कि लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को भी अज्ञात बंदूकधारियों के हमले का डर सता रहा है.

इसी साल अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी, लश्कर कमांडर मीर शुकर खान रईसानी और हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर सज्जाद अहमद को निशाना बनाया और मौत के घाट उतार दिया. 

यह भी पढ़ें: AI का बढ़ता जाल, पर्यावरण का बिगड़ता हाल: डेटा सेंटर्स के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, स्कॉटलैंड में संसद के बाहर भारी बवाल

यह भी पढ़ें: आसमान में चीन की 'इलेक्ट्रिक' दहाड़! क्रू के साथ CE-25A ने भरी पहली उड़ान, देखें कितना खास है यह ई-विमान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES