भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /सरकार से बातचीत नाकाम, सड़क पर PAK की अवाम: इमरान खान की रिहाई के लिए 'इस्लामाबाद मार्च' शुरू, शहबाज और मुनीर की उड़ी नींद!

सरकार से बातचीत नाकाम, सड़क पर PAK की अवाम: इमरान खान की रिहाई के लिए 'इस्लामाबाद मार्च' शुरू, शहबाज और मुनीर की उड़ी नींद!

पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा सियासी हंगामा देखने को मिल सकता है. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने रविवार (04 अक्टूबर) से इस्लामाबाद मार्च की शुरुआत की है. PTI का कहना है कि इमरान खान को रिहा किया जाना चाहिए.

Written Byabhinav tripathi
Published: Oct 05, 2026, 08:03 AM IST|Updated: Oct 05, 2026, 08:12 AM IST
joinshare
सरकार से बातचीत नाकाम, सड़क पर PAK की अवाम: इमरान खान की रिहाई के लिए 'इस्लामाबाद मार्च' शुरू, शहबाज और मुनीर की उड़ी नींद!
Image Credit: पीटीआई का इस्लामाबाद मार्च शुरू.

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पाकिस्तान में एक के बाद एक जनआंदोलन ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पहले से ही शहबाज सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं. इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न मांगों से सियासी पारा हाई है. इस बीच रविवार (04 अक्टूबर) को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस्लामाबाद की ओर कूच किया. ये मार्च आगे बढ़ रहा है. जिसमें बढ़ी संख्या में समर्थक जुट रहे हैं.

दावा किया जा रहा है कि पीटीआई और पाकिस्तानी सरकार के बीच बात नहीं बन पाने के बाद ये मार्च शुरू हुआ. पिछले दिनों पीटीआई और शहबाज शरीफ सरकार के बीच घंटों बातचीत का दौर चला, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद पीटीआई ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत की और इस्लामाबाद कूच करने का फैसला लिया है. रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के नेतृत्व में मार्च को रवाना किया गया.

इस्लामाबाद की ओर बढ़ा मार्च

सीएम सोहेल अफरीदी भी मार्च के साथ चल रहे हैं. इस मार्च में पीटीआई के कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल हुए. पीटीआई की मांग है कि इमरान खान से तुरंत मुलाकात करने दिया जाए. उनको ऐसे अस्पताल ले जाया जाए, जहां पर निजी चिकित्सक उनका उपचार कर सकें. इस मार्च ने पाकिस्तानी हुकूमत की चिंता बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि जिस वेग से लोगों का ये हुजूम इस्लामाबाद की ओर बड़ रहा है, उसको रोकना करीब नामुमकीन है. PTI का ये मार्च खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले के गांधी चौक से शुरू हुआ है.

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने PTI का इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च शुरू किया. इस मार्च में हजारों की संख्या में इमरान खान के समर्थक नजर आए. लोगों की मांग है कि पूर्व पीएम इमरान खान को रिहा करना होगा. #Pakistan https://t.co/3IZai1wk22

— Abhinav Tripathi (@abhinavthink) October 5, 2026

पीटीआई के सामने शहबाज सरकार की शर्त

सूत्रों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने पीटीआई के नेताओं के सामने एक बड़ी शर्त रखी है. शहबाज सरकार का कहना है कि पीटीआई पहले अपना विरोध प्रदर्शन रद्द करे, उसके बाद ही इमरान खान से मिलने की इजाजत मिल सकेगी. हालांकि,पीटीआई ने यह शर्त मानने से इनकार कर दिया है. पीटीआई का कहना है कि जब तक इमरान खान से मुलाकात की अनुमति नहीं मिलती, उस समय तक यह मार्च जारी रहेगा.

प्रदर्शन की अनुमति देने से सरकार का इनकार

इस बीच रविवार से शुरू हुए इस मार्च को लेकर सरकार की ओर से पहले ही चेतावनी दी गई है कि पीटीआई के मार्च को इस्लामाबाद में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. पाकिस्तान सरकार के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारी मार्च को राजधानी तक पहुंचने से पहले रोकेंगे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भी इस्लामाबाद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर ली गई है. शिपिंग कंटेनरों से इस्लामाबाद की सड़कों को बंद करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर टकराव की आहट! इमरान खान की पार्टी ने ठुकराया समझौता, CM के नेतृत्व में आज से इस्लामाबाद कूच

यह भी पढ़ें: चीन से टेक वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा दांव, बनाई 'Super Intelligence Force'; अब AI नहीं, अगली महाबली तकनीक पर नजर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pakistan News