SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बलूचिस्तान में BLA ने मचाया कोहराम: फिदायीन हमला से दहला पाकिस्तानी सेना का कैंप; 18 सैनिकों की मौत का दावा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बीएलए ने कोहराम मचा दिया है. यहां पर पाकिस्तानी सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 18 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि मिलिट्री कैंप पर हमले को नाकाम कर दिया गया.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 13, 2026, 07:56 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 08:03 AM IST
Image Credit: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, (प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई)
Join

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है. यहां पर एक पाकिस्तानी मिलिट्री कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान के अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है. BLA ने दावा किया कि इस हमले में कम से कम 18 पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई है. वहीं, इस घटना का वीडियो भी BLA की ओर से जारी किया गया है. हालांकि, बलूचिस्तान पुलिस का दावा है कि मिलिट्री कैंप पर किए गए इस हमले को नाकाम कर दिया गया.  

दरअसल, ये हमला बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले के कनक इलाके में हुआ था. यहां पर एक हमलावर पहुंचा और विस्फोटकों से भरा ट्रक से सीधे मिलिट्री कैंप में टक्कर मार दी. विस्फोटकों के बाद बंदूकों से लैस दूसरे BLA के लड़ाकों ने कैंप पर हमला बोल दिया.  

पुलिस ने कहा- हमला नाकाम

जहां एक ओर बीएलए का दावा है कि है कि इस आत्मघाती हमले में 18 पाक सैनिकों की जान गई है, तो बलूचिस्तान पुलिस ने दावा किया कि मिलिट्री कैंप पर हमले को नाकाम कर दिया गया. त्वरित एक्शन में बीएलए के तीन लड़ाके मारे गए. पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने एक विस्फोटक से भरे टैंकर को मिलिट्री चौकी से टकराने की कोशिश की, जिसको जवानों ने नाकाम कर दिया.

पुलिस का कहना है कि इस धमाके के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों के मकानों को नुकसान पहुंचा है.  घटना में दो स्थानीय नागरिकों की जान गई और 16 लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तानी बलों की जवाबी कार्रवाई में तीन चरमपंथी मारे गए. हालांकि, पुलिस ने पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

हमले का वीडियो भी आया

बीएलए की ओर से इस हमले का वीडियो भी जारी किया गया है. हालांकि, इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वाहन मिलिट्री कैंप की ओर बढ़ रही है फिर उसमें एक जोरदार धमाका होता है. धमाके में कैंप की पूरी इमारत तबाह हो गई. दावा किया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई. वीडियो में देखा जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद दूसरे हमलावर चौकियों की ओर गोलीबारी कर रहे हैं.

इस आत्मघाती हमले को लेकर बीएलए की ओर से बताया गया कि उसकी फियादीन शाखा मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया था. वहीं, फतेह स्क्वाड के सदस्यों की ओर से इस हमले के बाद गोलीबारी की भूमिका निभाई गई. इस पूरे कांड में बीएलए की ओर से बताया गया कि आत्मघाती हमलावर ओसामा शाहवानी उर्फ वद्दू था. इस हमले में कम से कम 18 लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: चीन को एनवीडिया की चिप पहुंचाने का शक, ट्रंप के करीबी लुटनिक की कुर्सी पर भी लटक रही तलवार! जासूसी कांड ने बढ़ाई मुश्किलें

यह भी पढ़ें: Nvidia में भूचाल! CEO जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे की खबर से एक दिन में डूबे अरबो डॉलर, सहम गया AI मार्केट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES