भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /कंगाल पाकिस्तान पर एक और दाग: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भुखमरा देश घोषित, आटे के लिए मची लूट, भूखे पेट सोने को मजबूर लोग

कंगाल पाकिस्तान पर एक और दाग: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भुखमरा देश घोषित, आटे के लिए मची लूट, भूखे पेट सोने को मजबूर लोग

पाकिस्तान में आर्थिक तंगी की वजह से लोगों का जीना लगातार मुश्किल होता जा रहा है. अब उसके सिर पर शर्मिंदगी का एक और दाग लग गया है. उसे दुनिया में भुखमरी के शिकार देशों की सूची में शामिल किया गया है.

Edited ByDevinder Kumar
Published: Oct 16, 2026, 11:43 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 11:46 PM IST
joinshare
कंगाल पाकिस्तान पर एक और दाग: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भुखमरा देश घोषित, आटे के लिए मची लूट, भूखे पेट सोने को मजबूर लोग

About the Author

    Devinder Kumar

    Devinder Kumar

    अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    दो दिन पहले ही पाकिस्तान को कंगाल मुल्कों का सरदार माना गया था. अब पाकिस्तान के हिस्से में एक और उपलब्धि आ गई है, जिसे सुनकर किसी भी सभ्य नागरिक का सिर शर्म से झुक सकता है. असल में, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान भुखमरा देश घोषित हो गया है. जिसकी गवाही पाकिस्तान में आटे के लिए मची लूट भी दे रही है.

    वर्ल्ड हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट बताती है कि 2018 के बाद से पाकिस्तान में हालात और खराब हुए हैं. इसी वजह से ग्लोबल हंगर इंडेक्स में  पाकिस्तान को अब इथोपिया और अफगानिस्तान जैसे देशो के साथ रखा गया है. रिपोर्ट में साफ-साफ बताया गया है कि पाकिस्तान में 1 करोड़ बच्चे कुपोषण का शिकार हैं और पाकिस्तान की 45% आबादी को दो वक्त का भरपेट खाना नहीं मिल रहा है. पाकिस्तान में हालात ये हैं कि 20 किलो आटे का बैग 3300 रुपये में मिल रहा है.

    पाकिस्तान पर लगातार बढ़ रहा विदेशी कर्ज

    पाकिस्तान का आर्थिक संकट सिर्फ खाद्य सामग्री तक सीमित नहीं है. देश पर बढ़ता विदेशी कर्ज और विदेशी मुद्रा भंडार में आई भारी गिरावट उसके हालात को और खतरनाक बना रही है. वहां पर मुद्रास्फीति यानी महंगाई दर रिकॉर्ड स्तर को छू रही है, जिसके चलते आम नागरिकों की चीजें खरीदने की क्षमता धीरे-धीरे खत्म हो रही है. शहबाज शरीफ सरकार नीतिगत मोर्चे पर पूरी तरह विफल नजर आ रही है और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से मदद की आस में बैठी है.

    चरम स्तर पर पहुंच रही है बेरोजगारी

    बिजली महंगी होने और पेट्रोल-डीजल की कमी होने की वजह से उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं. इसके चलते बेरोजगारी चरम स्तर पर पहुंच रही है. देश का व्यापार घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसने बुनियादी अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है. संकट केवल इतने तक सीमित नहीं है. वहां के अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की भारी किल्लत हो गई है क्योंकि कच्चे माल का आयात करने के लिए उसके पास जरूरी डॉलर की भारी कमी है.

    मुल्क चला रही सेना और सरकार पर असर नहीं

    इतना कुछ होने के बावजूद ऐसा लगता है कि मुल्क चला रही सेना और सरकार पर कोई असर नहीं है. सेना का हर मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप रहता है लेकिन उसके जनरल आम जनता के बजाय अपनी तिजोरियां भरने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. इसके चलते आम जनता की तकलीफ लगातार बढ़ रही है और उन्हें इससे निकलने का कोई रास्ता सूझ नहीं रहा है. 

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Pakistan News