SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘गजवा-ए-हिंद’ का जुनून कहां गया? अमेरिका में ट्रक चलाता दिखा पाकिस्तानी फौज का पूर्व अफसर, VIDEO वायरल

कभी भारत में ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसी गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तानी फौज के रिटायर्ड लेफ्निनेंट कर्नल उमैर बंगश अब अमेरिका में ट्रक ड्राइवरी करके जिंदगी के दिन गुजार रहा है. बंगश के एक हालिया वीडियो ने पाकिस्तान के फर्जी सैन्य नैरेटिव की पोल खोल कर रख दी है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 26, 2026, 12:16 IST | Updated: Nov 26, 2026, 13:53 IST
Image Credit: (Instagram video)
Join

किसी जमाने में लोगों की आंखों में ‘गजवा-ए-हिंद’ की पट्टी बांधकर दुनिया पर राज करने का सपना दिखाने वाला वाला PAK फौज का एक बड़बोला रिटायर्ड रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल, ट्रक डाइवर की गुमनाम जिंदगी गुजारने के बाद अब कंटेट क्रिएटर बन गया है. PAK फौज के उस अफसर का नाम है उमर बंगश, जिसकी लोग जमकर मौज ले रहे हैं. एक्स से लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम तक उसका वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसे ही एक वीडियो में एक ओर वो सेना की वर्दी में बड़ी-बड़ी लफ्फाजी कर रहा है, दूसरे हिस्से में वो ट्रक चलाते हुए एक पुल पारकर रहा है और गाड़ी ड्राइव करते हुए वीडियो भी बना रहा है. यानी सच्चाई से सामना हुआ तो उसके होश फाख्ता हो गए. 

बंगश का जो वीडियो वायरल 

रिटायरमेंट के बाद ढंग की जिंदगी जीने के लिए पाकिस्तान को छोड़कर अमेरिका का रुख करने वाले बंगश के वीडियोज पर नजक डालें तो उनमें उसकी पैसे कमाने की जद्दोजहद को महसूस किया जा सकता है. जिस ‘गजवा-ए-हिंद’ की बात करके वो पाकिस्तानियों को चूरन चटाया करता था, वो खुद कितना बेबस और लाचार हो चुका है कि ट्रक चला रहा है. 

'गजवा ए हिंद से गजवा ए वीसा'

कभी गन, रॉकेट लॉन्चर और टैंक संभालने वाले हाथों में 16 चक्के वाले ट्रक की स्टीयरिंग हैं. हालांकि ट्रक चलाना या कोई भी काम करके ईमानदारी से रोजी रोटी कमाना गलत नहीं है. हर काम को सम्मान के नजरिए से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां बात बंगश और इसके जैसे उन पाकिस्तानी फौजियों की हो रही है जो एंटी इंडिया नैरेटिव गढ़कर अपनी अवाम को भारत के खिलाफ भड़काने और बरगलाते हैं. ऐसे लोगों की हालत देखकर लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सैन्य नैरेटिव पर तंज कसते हुए उसकी सही औकात बता रहे हैं.

उतर गया गजवा-ए-हिंद का भूत

अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर को हर घंटे 25 डॉलर मिलते हैं. ये एक हैंडसम अमाउंट होता है. इस जीवंत उदाहरण से फर्जी नैरेटिव गढ़ने वालों की क्या हालत होती है, उसे अच्छी तरह से समझा जा सकता है. इसी वजह से कमेंट बॉक्स में एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. 

पाकिस्तान में मुल्ला आसिम मुनीर से लेकर तमाम फौजी अफसर जब वर्दी में होते हैं तो भारत को हराने और झुकाने का मुगालता पाले हुए जेहाद की बातें करते हैं. युवाओं का ब्रेन वाश करके हिंदुस्तान में जिहाद करने के लिए भेजते हैं. यही पाकिस्तानी सेना का असली चेहरा है, जो दुनिया अच्छी तरह से जान चुकी है. 

भारत के बंटवारे के बाद से ही ऐसे पाकिस्तानी फौजी अफसर भारत के खिलाफ जहर भरते रहते हैं. बड़े सैन्य अधिकारी रिटायर्ड होकर लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क और कनाडा में बसकर मौज काटते हैं और इनके ऐसे आज भी संघर्ष कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES