SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लैब पार्टनर से टेक टाइकून की पत्नी तक: कौन हैं Nvidia CEO जेंसन हुआंग की हमसफर लोरी मिल्स? 41 साल बाद मिला धोखा

लैब पार्टनर से एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग की पत्नी बनने तक लोरी मिल्स की कहानी. जानिए उनकी लव स्टोरी और हालिया विवादों से जुड़ी पूरी खबर.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 09, 2026, 04:38 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 04:45 PM IST
Image Credit: X - Nvidia के सीईओ जेंसन हुआंग और लोरी मिल्स की दिलचस्प लव स्टोरी, कॉलेज की लैब से शुरू हुआ था सफर
Join

दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेंसन हुआंग इन दिनों एक बड़े निजी और पेशेवर विवाद के केंद्र में हैं. जेंसन हुआंग ने खुद यह स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी लोरी मिल्स के साथ बेवफाई की और उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर बहस और चर्चाओं का दौर बेहद तेज हो गया है. लोगों को उनकी पत्नी के बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ गई. आइए आपको बताते हैं कौन हैं टेक टाइकून जेंसन हुआंग की पत्नी लोरी मिल्स?

जेंसन हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक पत्र में अपनी गलती को स्वीकार करते हुए लिखा, 'मैं अपनी पत्नी के प्रति बेवफा रहा. मेरे इस कदम ने मेरी पत्नी और हमारे बच्चों को गहरी ठेस पहुंचाई है. मैंने जो किया, उसका कोई भी स्पष्टीकरण या बचाव नहीं हो सकता.' हुआंग ने कहा कि वह अपने इस कदम की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं.

विदेशी खुफिया एजेंसी और जांच का नया विवाद

यह विवाद सिर्फ उनके निजी जीवन तक सीमित नहीं रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआंग पर कंपनी के भीतर एक आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है. जांच इस बात को लेकर हो रही है कि क्या वह किसी 'विदेशी खुफिया नेटवर्क' का निशाना बने थे. दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स में उनका नाम एक ऐसी चीनी कारोबारी महिला से जोड़ा गया है, जिस पर बीजिंग को संवेदनशील जानकारियां देने का आरोप है. इस बड़े राजनीतिक और कॉर्पोरेट विवाद के बीच, इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स जेंसन हुआंग की पत्नी लोरी मिल्स और उनके दशकों पुराने रिश्ते के बारे में जानने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

कौन हैं जेंसन हुआंग की पत्नी लोरी मिल्स?

लोरी मिल्स और जेंसन हुआंग की पहली मुलाकात 1980 के दशक की शुरुआत में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी. उस वक्त जेंसन की उम्र महज 17 साल थी. उन्होंने लोरी से अपनी लैब पार्टनर बनने का अनुरोध किया था. साथ में पढ़ाई करने के दौरान शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. दोनों ने साल 1985 में शादी कर ली. यह वही साल था जब लोरी मिल्स ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी.

यह भी पढ़ेंः हनीट्रैप या AI चिप्स की साजिश? Nvidia चीफ जेन्सन हुआंग और चाइनीज स्पाई को लेकर US रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कारपोरेट छोड़ परिवार और समाज सेवा को चुना

शादी के बाद लोरी मिल्स ने मशहूर कंपनी ह्यूलेट-पैकार्ड (HP) में माइक्रोचिप डिजाइनर के रूप में काम करना शुरू किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने कॉर्पोरेट जगत की इस नौकरी को अलविदा कह दिया और अपना पूरा ध्यान अपने परिवार के पालन-पोषण तथा सामाजिक कार्यों पर लगाया. लोरी और जेंसन के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी. उनके दोनों बच्चे भी आज टेक्नोलॉजी सेक्टर में सक्रिय हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बेटी मैडिसन हुआंग एनवीडिया में ही फिजिकल एआई प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रोडक्ट एंड टेक्निकल मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर हैं, जबकि उनका बेटा स्पेंसर हुआंग रोबोटिक्स सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स का मैनेजमेंट संभालता है.

सामाजिक कार्य और फाउंडेशन का गठन

जेंसन हुआंग जैसे-जैसे टेक इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों में शुमार होते गए, दंपति ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर और शांत बनाए रखा. साल 2007 में दोनों ने मिलकर 'जैन-ह्सुन एंड लोरी हुआंग फाउंडेशन' की स्थापना की थी. यह संस्था मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अपडेटेड टेक्नीक के अनुसंधान में अपना सहयोग देती है.

कौन है वो महिला? जिसके हनी ट्रैप में फंसे जेंसन हुआंग

29 अक्टूबर को, 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने रिपोर्ट में बताया गया कि जेंसन हुआंग एक महिला चीनी जासूसी साजिश के निशाने पर थे. इस साजिश को एक महिला चीनी जासूस जिसका नाम एलिस हुआंग (उर्फ हुआंग ले) था, वो ऑपरेट कर रही थी. इस महिला बिजनेसवुमन ने जेन्सेन हुआंग के साथ नजदीकी रिश्ते बना लिए थे और वे एनवीडिया की एडवांस्ड AI चिप्स और खुफिया जानकारी चीन को भेज रही थी. दरअसल ये महिला एलिस हुआंग एक चीनी नागरिक हैं और सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' में एक टॉप रैंक की अफसर हैं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बताया कि वह चीन के लिए काम करने वाली एक 'इंटेलिजेंस एसेट' है.

अफेयर्स की खबरें आने के बाद से खामोश हैं जेंसन हुआंग की पत्नी

जेंसन हुआंग द्वारा अपनी गलती सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए जाने और कंपनी में चल रही जांच के बावजूद, लोरी मिल्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. जहां एक तरफ एनवीडिया के भविष्य और जेंसन की साख को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग इस लंबे रिश्ते में आई इस दरार से हैरान हैं.

यह भी पढ़ेंः 'मैंने अपनी पत्नी से बेवफाई की...', Nvidia के सीईओ ने चीनी जासूस से अफेयर की बात कबूली, ईमेल में हुआंग ने क्या कहा?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES