SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्पेस में होगा शक्ति प्रदर्शन, दुनिया में टेंशन: रूस के 'न्यूक्लियर सैटेलाइट' से पसरा खौफ, महाशक्तियों के माथे पर शिकन

रूस के नए 'न्यूक्लियर सैटेलाइट' को लेकर हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि रूस इसे अगले महीने लॉन्च कर सकता है. इसका नाम स्पूतनिक-एस है. इस हथियार से दूसरे देशों के सैटेलाइट्स को बर्बाद किया जा सकता है.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 24, 2026, 13:02 IST | Updated: Nov 24, 2026, 13:12 IST
Image Credit: रूस के सैटेलाइट से मचा हड़कंप.
Join

धरती पर हथियारों की होड़ के बाद अब अंतरिक्ष में भी परमाणु टकराव का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल, न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने ऐसा सैटेलाइट तैयार कर लिया है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. पश्चिमी खुफिया एजेंसियों को डर है कि रूस इसे अगले महीने ही अंतरिक्ष में भेज सकता है.अगर ऐसा हुआ तो अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ और तेज हो सकती है, जो पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी है.

धरती पर जंग के बीच अब अंतरिक्ष में भी परमाणु हथियारों की आहट सुनाई देने लगी है.अब तक दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच परमाणु हथियारों की होड़ जमीन,समुद्र और आसमान तक सीमित थी, मगर मॉडर्न वॉरफेयर से मुकाबला अंतरिक्ष तक पहुंच गया है. दावा है कि रूस ने एक ऐसा सैटेलाइट तैयार कर लिया है, जो अंतरिक्ष में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.

पश्चिमी देशों में मची खलबली

आखिर रूस का सीक्रेट स्पेस प्लान क्या है,जिससे सीधे अंतरिक्ष में परमाणु हथियार पहुंच सकता है.पश्चिमी खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि रूस अगले महीने ही इस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो अंतरिक्ष में मौजूद हजारों सैटेलाइट्स पर खतरा मंडरा सकता है. रूस के रहस्यमयी सैटेलाइट को लेकर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है.ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अंतरिक्ष अब परमाणु हथियारों का नया मैदान बनने जा रहा है?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के इस सैटेलाइट का नाम Sputnik-S है. ये कई साल से मॉस्को के पास निष्क्रिय हालत में रखा हुआ है, जो अब लॉन्च के लिए तैयार हो सकता है. पश्चिमी देशों की एजेंसियों को आशंका है कि रूस अगले महीने इसे अंतरिक्ष में भेज सकता है. इस परमाणु हथियार से अंतरिक्ष की कक्षाओं में घूम रहे उपग्रहों को बर्बाद किया जा सकेगा, और कहीं पर भी परमाणु हमला किया सकता है.

सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचा तो इसका मकसद क्या होगा?

पश्चिमी खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल अंतरिक्ष में मौजूद दूसरे देशों के सैटेलाइट्स को नष्ट करने या उनकी काम करने की क्षमता खत्म करने के लिए किया जा सकता है. आज दुनिया की कम्युनिकेशन व्यवस्था, GPS नेविगेशन, मौसम की भविष्यवाणी, बैंकिंग और सैन्य निगरानी, सभी किसी न किसी रूप में सैटेलाइट्स पर निर्भर हैं.

ऐसे में अंतरिक्ष में परमाणु हथियार का इस्तेमाल सिर्फ सैन्य ठिकानों के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. हालांकि, अभी तक इसके लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दुनिया की तीन बड़ी पावर रूस, अमेरिका और चीन तीनों ही अंतरिक्ष में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. इन देशों की नजर ऐसे सिस्टम तैयार करने पर है, जिनसे अंतरिक्ष में मौजूद दूसरे देशों की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाया जा सके. लेकिन अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करना इतना आसान नहीं है.

हथियारों को पृथ्वी की कक्षा में रखने पर रोक

1967 की आउटर स्पेस ट्रीटी यानी बाहरी अंतरिक्ष संधि में परमाणु हथियारों या दूसरे सामूहिक विनाश के हथियारों को पृथ्वी की कक्षा में रखने पर रोक है. रूस ने भी इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं.

इस बीच अमेरिका भी अंतरिक्ष में अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में जुटा है. अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने बताया था कि सितंबर में अमेरिकी सेना ने अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी हथियार लॉन्च किया. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक यह नहीं बताया है कि वह हथियार किस तरह काम करता है और उसकी असली क्षमता क्या है. आशंका है कि इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में मौजूद हजारों सैटेलाइट को नष्ट करने या उनकी काम करने की क्षमता को तेजी से खत्म करने के लिए किया जा सकता है.

धरती पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच अब अंतरिक्ष भी महाशक्तियों के टकराव का नया केंद्र बन रहा है. अगर अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की तैनाती की कोशिश होती है, तो इसका असर सिर्फ रूस और अमेरिका पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES