अंतरिक्ष में ये क्या था? SpaceX की LIVE स्ट्रीम में दिखा अजीब निशान, UFO को लेकर छिड़ी चर्चा
स्पेसएक्स के लाइवस्ट्रीम के दौरान आसमान में एक रहस्यमयी लकीर दिखाई दी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूएफओ और एलियंस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है. अंतरिक्ष में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए आज पूरी दुनिया लाइवस्ट्रीम का सहारा लेती है. लेकिन क्या हो जब आप अंतरिक्ष का लाइवस्ट्रीम चल रहा हो और अचानक स्क्रीन पर कोई ऐसी चीज नजर आ जाए, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएं? कुछ ऐसा ही हुआ है स्पेसएक्स के लाइवस्ट्रीम के दौरान. सोमवार को SpaceX के एक लाइव मिशन के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी और हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया कि आखिर अंतरिक्ष में ये क्या चल रहा है.
SpaceX की Starship Flight 14 ने 28 सितंबर को एक बडी कामयाबी हासिल की. पहली बार स्टारशिप पृथ्वी की कक्षा में पहुंची और इसके बाद 26 Starlink V3 सैटेलाइट भी सफलतापूर्वक स्पेस में तैनात किए गए. लेकिन इस ऐतिहासिक मिशन के दौरान लाइव स्ट्रीम में कुछ ऐसा भी नजर आया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया.
लाइव स्ट्रीम शुरू होने के लगभग 7 से 8 मिनट बाद स्क्रीन के बैकग्राउंड में एक लंबा और चमकीला सा निशान दिखाई दिया. इसे देखकर लाइवस्ट्रीम देख रहे कुछ लोगों ने इसे UFO यानी अज्ञात उडने वाली चीज से जोडना शुरू कर दिया. कुछ लोगों को यह किसी बहुत बडे ढांचे या अंतरिक्ष यान जैसा भी लगा. हालांकि, अभी तक इस ऑब्जेक्ट की पहचान की आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है.
क्या था लाइव स्ट्रीम में दिखा रहस्यमयी ऑब्जेक्ट?
यह अजीब निशान उस समय दिखाई दिया जब Starship अपनी कक्षा तक पहुंच चुकी थी. मिशन के दौरान कैमरे से दिखे इस ऑब्जेक्ट की वजह से सोशल मीडिया और लाइव स्ट्रीम देखने वाले लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ दर्शकों ने इसे एक विशाल अंतरिक्ष यान जैसा बताया. कुछ लोगों ने तो इसके आकार को शहर जितना बडा होने तक की बात कही. हालांकि, ये सिर्फ दर्शकों के अनुमान हैं और इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
UFO की चर्चा क्यों शुरू हुई?
अंतरिक्ष से जुडी लाइव स्ट्रीम में कोई ऐसी चीज दिखाई दे, जिसकी तुरंत पहचान न हो सके, तो उसे लेकर उत्सुकता होना स्वाभाविक है. लेकिन इस निशान को लेकर भी UFO और UAP की चर्चा शुरू हो गई. UAP यानी Unidentified Anomalous Phenomena का इस्तेमाल ऐसी घटनाओं या चीजों के लिए किया जाता है, जिनकी पहचान उस समय तुरंत नहीं हो पाती. लेकिन, सिर्फ किसी चीज की पहचान न हो पाने का मतलब यह नहीं है कि वह एलियन या किसी दूसरे ग्रह से आई चीज है.
क्या यह रॉकेट का धुआं या कोई और चीज हो सकती है?
इस रहस्यमयी निशान को लेकर कई संभावनाएं सामने आई हैं. एक अनुमान यह भी कहता है कि यह Starship की उडान के दौरान बना रॉकेट एग्जॉस्ट या प्लूम हो सकता है. कुछ दर्शकों ने इसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS से भी जोडने की कोशिश की.
लेकिन फिलहाल अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि स्क्रीन पर दिखी चीज आखिर थी क्या. यह Starship की उडान से जुडा कोई प्रभाव था या अंतरिक्ष में मौजूद कोई दूसरी वस्तु, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
SpaceX ने UFO वाली चर्चा पर क्या कहा?
SpaceX ने इस मिशन के दौरान Starship के पहली बार कक्षा में पहुंचने और 26 Starlink V3 सैटेलाइट तैनात करने को लेकर जानकारी शेयर की. लेकिन, लाइव स्ट्रीम में दिखाई दिए इस रहस्यमयी निशान को लेकर कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इसलिए फिलहाल इसे UFO या एलियन ऑब्जेक्ट कहना सही नहीं होगा. लेकिन Starship की इस उडान के दौरान कैमरे में दिखी इस अजीब चीज ने लोगों की दिलचस्पी जरूर बढा दी है.
(ये भी पढ़ेंः समंदर की लहरें निगलेंगी जमीन: क्या फिर भी कायम रहेगी देश की पहचान? समझिए पूरी ABCD)