App

ड्रग्स लॉर्ड, FBI का वांटेड... कौन है ‘चापो इसिद्रो’? जिसकी गिरफ्तारी के लिए चलाए गए ऑपरेशन में सेना के 4 जवान शहीद, मैक्सिको के कुख्यात माफियाओं जैसी है कहानी

1990 के दशक से ड्रग के धंधे का बेताज बादशाह रहा फॉस्तो इसिद्रो, 'अल चापो' की तरह ‘चापो इसिद्रो’ के नाम से जाना जाता था. इसिद्रो गुआसावे ड्रग्स कार्टेल का सरगना है. एफबीआई की आंखों में कई धूल झोंक चुके इसिद्रो की कहानी मेक्सिको के तीन बड़े ड्रग्स माफिया रहे गैलार्डो, अमाडो, अल चापो से मिलती जुलती है

ड्रग्स लॉर्ड, FBI का वांटेड... कौन है ‘चापो इसिद्रो’? जिसकी गिरफ्तारी के लिए चलाए गए ऑपरेशन में सेना के 4 जवान शहीद, मैक्सिको के कुख्यात माफियाओं जैसी है कहानी
Image Credit: (ABC)

एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल एक मैक्सिकन ड्रग लॉर्ड को मैक्सिको के अधिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. मैक्सिको के रक्षा सचिवालय ने बताया कि फॉस्तो इसिद्रो 'चापो इसिद्रो' मेसा फ्लोरेस और सात अन्य लोगों को शुक्रवार को सिनालोआ के गुआसावे में मैक्सिको की विशेष सुरक्षा बलों ने दबोच लिया. इसिद्रो के सताए लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो पुलिस-फोर्स उसका मौके पर ही एनकाउंटर कर देती तो ज्यादा सही रहता.

सेना के 4 जवान शहीद

रक्षा सचिवालय के मुताबिक, इस ऑपरेशन में सात संदिग्ध भी मारे गए. इसके अलावा मैक्सिकन सेना के 4 जवान भी शहीद हो गए, जो गुआसावे में कानून का राज मजबूत करने के लिए जा रहे थे. मेसा फ्लोरेस मैक्सिको में संगठित अपराध के मामलों में वांछित था. वहीं, एफबीआई ने उस पर अमेरिका में फेंटेनाइल, कोकीन, हेरोइन और दूसरी जानलेवा ड्रग्स की बाढ़ लाने का आरोप लगाया है. अमेरिका उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है.

कौन है इसिद्रो?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस लौटने के बाद अमेरिका के दबाव में मैक्सिको ने ड्रग्स से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई तेज कर दी है.

मेसा फ्लोरेस मेसा फ्लोरेस ऑर्गनाइजेशन का सरगना है, जिसे गुआसावे कार्टेल के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि वह 1990 के दशक से ड्रग तस्करी के कारोबार में सक्रिय था, लेकिन अब तक अधिकारियों की पकड़ से बचता रहा. इसकी एक वजह यह भी थी कि वो लाइमलाइट में आने के बजाए लो-प्रोफाइल रहकर काम करता था.

इसिद्रो पहले ड्रग्स पैडलर था. छोटी-छोटी पुड़िया बेचते समय वो समझ गया था कि उसे आगे क्या करना है. फूंक-फूंक कर कदम रखने वाला इसिद्रो पहले छोटे स्तर का ड्रग तस्कर बना कबाड़ कारोबारी से उठकर बड़े कार्टेल सरगना बना. उसने बेल्ट्रान लेयवा संगठन में अहम भूमिका निभाई और बाद में अपने मेजा-फ्लोरेस ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन का नेतृत्व किया.

मैक्सिको के रक्षा सचिवालय के मुताबिक, अमेरिका से मिली उसकी लोकेशन की खुफिया जानकारी के आधार पर मैक्सिको की विशेष बलों ने गुप्त तरीके और अचानक कार्रवाई” करते हुए उसके ठिकाने पर धावा बोला. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी, ताकि वह भाग न सके और उसके साथियों को वहां पहुंचकर मदद करने का मौका न मिले.

हालांकि, रक्षा सचिवालय के मुताबिक, परिसर में दाखिल होने से पहले सुरक्षाबलों पर गोलियों और विस्फोटकों से हमला किया गया. इसके बाद मेसा फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More