SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'तुझे देखा तो ये जाना सनम...,' मलेशियाई PM की प्लेलिस्ट में छाया बॉलीवुड, BRICS समिट की फोटोज में लगाए ये सुपरहिट हिंदी गाने

Malaysia PM Hindi Songs: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम BRICS समिट के बाद से ही भारत में काफी चर्चा में आए हैं. इसकी वजह उनकी सॉन्ग चॉइज है. पीएम ने समिट के दौरान शेयर की गई अपनी फोटोज में कई चर्चित बॉलीवुड गाने लगाए हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Sep 15, 2026, 12:53 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 01:08 PM IST
Join

Malaysia PM Playlist: भारत ने नई में 12-13 सितंबर 2026 को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया. इस समिट में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी हिस्सा लिया था. इस समिट के दौरान उन्होंने किशोर कुमार का सदाबहार गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाया था.

मलेशियाई पीएम ने सोशल मीडिया पर BRICS समिट के दौरान शेयर की गई तस्वीरों-वीडियो में कई फेमस बॉलीवुड गाने लगाएं. इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.  

मलेशियाई पीएम की प्लेलिस्ट 


अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी समेत दूसरे नेताओं के साथ शेयर किए गए पोस्ट में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का ' तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना लगाया. 

इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की फिल्म 'दिल तो पागल है' का टाइटिल सॉन्ग भी अपनी फोटो में शेयर किया.    

मलेशियाई पीएम ने BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 'इंस्टाग्राम' में शेयर की गई फोटो में आमिर खान की फिल्म 'लगान' का 'चले चलो' गाना लगाया.  

अनवर इब्राहिम ने BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान समिट को संबोधित करते हुए अपनी फोटो में सलमान खान, रानी मुखर्जी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' का टाइटिल सॉन्ग लगाया. इसके साथ ही उन्होंने BRICS समिट के बाद भारत से प्रस्थान वाली फोटो में फिल्म 'लक्ष्य' का 'कंधों से मिलते हैं कंधे' गाना भी लगाया.  

अनवर इब्राहिम अपने भारत दौरे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मिले. उन्होंने दोनों के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी 'इंस्टाग्राम' पर शेयर की. इन फोटोज में मलेशियाई पीएम ने फेमस बॉलीवुड फिल्म 'वीर जारा' का 'ऐसा देश है मेरा' गाना लगाया.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के साथ BRICS समिट में मुलाकात के दौरान मलेशियाई पीएम ने उनके साथ हाथ मिलाते हुए एक फोटो खिंचवाई. इस फोटो को इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर करते हुए अनवर इब्राहिम ने 1957 की फिल्म 'नया दौर' का 'साथी हाथ बढ़ाना' गाना लगाया.

बॉलीवुड-तमिल फिल्मों का बड़ा बाजार है मलेशिया 


बता दें कि मलेशिया में बड़े स्तर पर भारतीय आबादी रहती है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यहां भारतीय मूल के लगभग 27.5 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से लगभग 20 लाख तमिल बोलते हैं. यहां पर बॉलीवुड और तमिल फिल्में भी खूब पसंद की जाती हैं.  मलेशिया में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने लगभग 22 करोड़, 'पठान' ने लगभग 9 करोड़ और 'दिलवाले' ने लगभग 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके अलावा मलेशिया तमिल फिल्मों का भी बड़ा मार्केट है. यहां साल 2025 में रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने तकरीबन 26-27 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सूर्या की 'करुप्पु' ने भी यहां 22 करोड़ रुपये कमाए थे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES