SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुस्लिम आबादी बढ़ने का अनुमान देख घबराईं कैरोलिन लेविट, बोलीं- शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और ईसाई बनाओ

ट्रंप की पूर्व प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मुस्लिम आबादी बढ़ने के अनुमान पर अमेरिकियों से ज्यादा बच्चे पैदा करने और उन्हें चर्च में पालने की अपील की. बयान पर विवाद छिड़ गया.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 21, 2026, 18:44 IST | Updated: Nov 21, 2026, 19:03 IST
Image Credit: व्हाइट हाउस की पूर्व सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट
Join

व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बढ़ती मुस्लिम आबादी को लेकर आई रिसर्च को लेकर कहा लोगों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें. अपनी इस अपील में उन्होंने ईसाइयत और देश प्रेम भी जोर दिया है. हालांकि, उन्हें अपने इस बयान के चलते काफी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है.

20 नवंबर 2026 को लेविट ने वॉशिंगटन पोस्ट की एक खबर की स्क्रीन शॉट शेयर किया. वॉशिंगटन पोस्ट की खबर में Pew रिसर्च सेंटर की एक रिसर्च का हवाला देते हुए बताया गया कि 2035 तक दुनियाभर में मुसलमानों की सख्या ईसाइयों से अधिक हो जाएगी. इसी को लेकर लेविट ने लिखा,'शादी करो, और बच्चे पैदा करो, उन्हें चर्च में पालो-पोसो और उन्हें अमेरिका से प्यार करना सिखाओ.'

जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट किया, तो लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया. उनके बयान को लेकर दो तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ लोगों ने इसे ईसाई पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला संदेश बताया, जबकि आलोचकों ने इसे मुस्लिम आबादी की बढ़ती तादाद के जवाब में ईसाइयों की आबादी बढ़ाने की अपील के तौर पर देखा. इसके अलावा लेविट के बयान की आलोचना करने वालों में से कुछ ने अमेरिका में महंगाई, बच्चों की देखभाल का खर्च और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत जैसी समस्याओं की तरफ ध्यान दिलाया.

Pew की रिपोर्ट में क्या है?

Pew Research Center की 18 नवंबर 2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है. यानी दुनिया में मुसलमानों की आबादी ईसाइयों से ज्यादा होने का अनुमान है. यह रिपोर्ट 2020 से 2070 तक दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकी में होने वाले बदलावों का अध्ययन करती है. नीचे ग्राफिक में नंबर्स की मदद से समझिए.

कौन हैं कैरोलिन लेविट?

कैरोलिन लेविट डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी सरकार में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव रह चुकी हैं. अपनी आक्रामक मीडिया ब्रीफिंग और ट्रंप के फैसलों का मजबूती से बचाव करने के अंदाज के कारण वह काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने 2022 में न्यू हैम्पशायर से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं. 20 जनवरी 2025 को उन्होंने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी का पद संभाला था.

यह भी पढ़ें: खूबसूरती और वफादारी नहीं, काबिलियत देखिए! 5 दिन में केटी की विदाई के बाद ट्रंप को पूर्व प्रेस सेक्रेटरी की नसीहत

हालांकि, 27 अगस्त 2026 को उन्होंने प्रेस सचिव के पद से विदाई ली. उनके दूसरे बच्चे, बेटी विवियाना का जन्म मई 2026 में हुआ था. उनका एक बेटा भी है. उनके व्हाइट हाउस छोड़ने के पीछे तर्क था कि वह अपने दोनों छोटे बच्चों को ज्यादा समय देना चाहती हैं. उनके मुताबिक, व्हाइट हाउस की जिम्मेदारी इतनी व्यस्त थी कि परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो रहा था. फिलहाल कैरोलिन FOX NEWS के साथ जुड़ी हुई हैं. 1 नवंबर 2026 से उन्होंने बतौर ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर काम शुरू किया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES