)
PM Modi on Gold Price : PM मोदी ने एक और भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा कि मैं कहां था की एक साल के लिए जरूरत ना हो तो सोना मत खरीदिये. देशवासियों ने गोल्ड कम खरीदा. देशवासियों ने मेरी बात मानी. आज गोल्ड के दाम कम हो गये. लोग बोल रहै है की मोदी जी आपकी वजह से हमारे पैसे बच गये.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक साल पहले मैंने देशवासियों से अपील की थी कि यदि सोना खरीदना बहुत जरूरी न हो, तो एक साल तक सोना न खरीदें. मुझे खुशी है कि जिस तरह लाल बहादुर शास्त्री जी के एक वक्त का भोजन छोड़ने के आह्वान पर देशवासियों ने उनका साथ दिया था, उसी तरह आज भी मेरे देश में वही भावना कायम है. मुझ जैसे एक सामान्य व्यक्ति ने जब कम सोना खरीदने की अपील की, तो देशवासियों ने मेरी बात मानी और सोने की खरीद कम की. आज सोने की कीमतें गिर गई हैं. लोग मुझसे कह रहे हैं कि मोदी जी, आपने जो सलाह दी थी, हमने उसे माना और इससे हमारा पैसा बच गया.'
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says, "A year ago, I urged the countrymen: for one year, if it is not necessary, please do not buy gold.' And I am happy, just as Lal Bahadur Shastri ji had asked the countrymen to skip one meal, and this country obeyed his call; my country still holds that same character. An ordinary person like me asked to buy less gold; the countrymen bought less gold, and gold prices fell. Today, people are telling me, 'Modi ji, you spoke, we listened to your advice, and our money was saved.'" (Source: ANI/DD News)
— ANI (@ANI) November 21, 2026
उन्होंने कहा कि आज आपने देखा होगा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा चल रही है. उस चर्चा में आज सब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी ने संसद में 2023 में कहा था कि आप भारत सरकार के PSUs बॉन्ड्स में पैसे लगाएं. मालामाल हो जाएंगे. उस समय लोगों ने मेरा मजाक उ़ड़ाया था, लेकिन आज इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने पैसे लगाए वो मालामाल हो गए.
PM मोदी ने कहा कि चाहे आईआईटी हो या आईटीआई हो. मेरे लिए तो यही मेरे देश की अमानत है. यही मेरे देश का सामर्थ्य है और यही मेरे देश का भविष्य है. आईटीआई में पढ़ते हुए जो आपने हुनर सीखा है, वो अब विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है.
उन्होंने कहा कि भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही में एक और बात का दोष रहा. जब हमारे देश में आक्रांता आए, हमारा देश स्वर्णिम युग लेकर दुनिया के लिए आकर्षण का भी केंद्र था और ईर्ष्या का भी केंद्र था. जब वे (आक्रांता) भारत में आए तो उन्होंने सबसे पहली चोट हुनर पर की. हमारे जो ऐसे कारिगर हुआ करते थे, कोई चीज बना लें और वो सबसे ज्यादा अच्छी बने तो बनाने वाले के अंगूठे काट दिए जाते थे. क्यों? क्योंकि उन आक्रांताओं को पता था कि हुनर ही है, हाथों में जो कौशल है वही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है. इसलिए उसकी शक्ति नष्ट करनी है तो अंगूठे काट दो.