SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'क्या ट्रंप-जिनपिंग के रिश्तों से जलन होती है?' पुतिन ने दिया दिलचस्प जवाब, मीडियाकर्मी भी रह गए दंग

Russia-Ukraine War Latest Updates: 'क्या ट्रंप-जिनपिंग के रिश्तों से आपको जलन महसूस होती है?' इस सवाल पर पुतिन ने जो दिलचस्प जवाब दिया, उससे मीडियाकर्मी भी दंग रह गए.

Written By Devinder Kumar
Published: Sep 26, 2026, 06:04 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 06:10 AM IST
Join

Vladimir Putin on Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूएस और चीन के बीच सुधरते रिश्तों का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि दुनिया की इन दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच होने वाले किसी भी समझौते का असर ग्लोबल इकॉनमी पर पड़ेगा, जिसमें रूस की इकॉनमी भी शामिल है. पुतिन ने कहा कि अमेरिका के साथ रूस के संबंध लगभग शून्य हो गए हैं. जबकि रूस और चीन के बीच व्यापार 240 अरब डॉलर का है.

सेंट पीटर्सबर्ग में पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा, 'ये दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं (अमेरिका और चीन) हैं. वे विवादित मुद्दों और अमेरिका द्वारा लगाए गए गैर-कानूनी प्रतिबंधों से पैदा हुई समस्याओं पर कैसे समझौता करती हैं और क्या समझौता होता है, इस पर पूरी ग्लोबल इकॉनमी और हमारी अपनी इकॉनमी पर भी असर पड़ेगा.'

'क्या ट्रंप-जिनपिंग के रिश्तों से जलन होती है?'

एक पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संबंधों को लेकर जलन महसूस होती है. इसका दिलचस्प जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि जलन पूरी तरह से अलग चीज़ है. यह मानवीय स्वभाव से जुड़ी है और इसका संबंध एक पुरुष और महिला के बीच के रिश्तों से होता है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में शामिल होंगे, तो पुतिन ने जवाब दिया कि अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. उनका शामिल होना रूस के अंदर की स्थिति पर निर्भर करेगा.

यूक्रेन से युद्धविराम का प्रस्ताव विचाराधीन- पुतिन

पुतिन ने कहा, 'कुल मिलाकर, यह एक बड़ा और गंभीर कार्यक्रम है और मुझे इसका निमंत्रण मिला है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि ऐसे मंचों पर शामिल होना फायदेमंद है और उन्होंने इस मामले पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत भी की है.'

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ साढ़े चार साल से चल रहे युद्ध में समझौते के सभी प्रस्ताव अभी भी विचाराधीन हैं. हालांकि, मॉस्को को अभी भी यह आकलन करना है कि उसके लिए सबसे अच्छा क्या है. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पुतिन ने यह भी कहा कि मॉस्को पिछले सप्ताह हुए रूसी संसदीय चुनावों के बाद कीव के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार था, लेकिन यूक्रेन ने मॉस्को पर हमले किए और मतदान केंद्रों को निशाना बनाया.

यूक्रेन ने किए हमले, भुगतना होगा खामियाजा

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन ने ही उकसावे वाले हमले किए थे और अब उसे लगातार जवाबी कार्रवाई का खामियाजा भुगतना होगा. पुतिन ने पत्रकारों से कहा, 'उन्होंने ही इसकी शुरुआत की है. हर जगह, हर मोर्चे पर. क्या ये खिलौने हैं, बच्चों का खेल है? इसलिए उन्हें रूस के जवाबी हमलों का एहसास कराया जाना चाहिए और यह समझना चाहिए कि कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई या नतीजा पाने के लिए स्थिति को भड़काने का कोई प्रयास काम नहीं करेगा. वे अपने लिए चीजें और खराब कर रहे हैं.'

पुतिन ने कहा कि इन्हीं कार्रवाइयों के कारण यूक्रेन ने युद्धविराम और बातचीत फिर से शुरू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ये सभी प्रस्ताव विचाराधीन हैं. यह सब संभव है. लेकिन उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके बाद हमें अभी भी सावधानी से सोचना होगा कि जवाब में हमें क्या करना है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES