SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जंग का खतरा: मिलिट्री ड्रिल ऑपरेशन सैंड में साथ आए इजरायल-अमेरिका, 20 विनाशक हथियारों का महापरीक्षण

ड्रोन युद्ध में ईरान की महारथ ने इजरायल और अमेरिका की नाक में दम कर दिया है. खासकर अमेरिकी कंपनियों को टारगेट करने की तेहरान की ताजा धमकियों ने दोनों को मिलकर नई तकनीकों पर एक साथ काम करने के लिए मजबूर कर दिया है. इस बीच ऑपरेशन ‘ब्लैक सैंड्स’ में दोनों ने अपने एक साथ 20 एंटी ड्रोन सिस्टम मैदान में उतार कर अपने घातक इरादों को जता दिया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 27, 2026, 08:13 IST | Updated: Nov 27, 2026, 09:08 IST
Image Credit: (रॉयटर्स)
Join

एक अप्रत्याशित और चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत पहली बार इजरायल और अमेरिका ने मिलकर अत्याधुनिक ड्रोन खतरों से निपटने वाले 20 अलग-अलग सिस्टम का परीक्षण किया है. इजरायली रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इन सिस्टम में ड्रोन को रोकने और निष्क्रिय करने वाली अलग-अलग तकनीकें शामिल हैं. यह बेहद जटिल परीक्षण अभियान ऐसे समय में हुआ है, जब इजरायल और अमेरिका दोनों ही तेजी से विकसित हो रहे ड्रोन खतरों का सामना कर रहे हैं. इस परीक्षण में अमेरिका और इजरायल की कई प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों और हथियारों के अनुसंधान एवं विकास से जुड़ी संस्थाओं ने हिस्सा लिया.

हिज्बुल्लाह के FPV ने बढ़ाई चिंता

इजरायल के सामने ड्रोन का यह खतरा 2026 की शुरुआत में ही गंभीर रूप से सामने आ गया था. हिज्बुल्लाह ने FPV यानी First Person View ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिन्हें महज फाइबर-ऑप्टिक केबल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता था. इस वजह से ये ड्रोन इजरायल की इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग तकनीक को भी चकमा देकर अचानक से हमला कर देते थे.

दूसरी ओर, अमेरिका भी रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन तकनीक के तेजी से बदलते स्वरूप को देख रहा है. दोनों देशों ने ऐसे कई अत्याधुनिक ड्रोन और युद्धक रणनीतियां विकसित की हैं, जिन्हें पारंपरिक तरीकों से रोकना काफी मुश्किल है.

ईरानी मिसाइलों से ज्यादा घातक ड्रोन

2026 की कथित जंग यानी सैन्य संघर्ष में हिज्बुल्लाह के FPV ड्रोन हमलों में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में ज्यादा इजरायली सैनिक मारे गए या घायल हुए. इसकी एक बड़ी वजह यह बताई गई कि इजरायल बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे से निपटने के लिए वो पहले से ज्यादा तैयार था, जबकि FPV ड्रोन का खतरा अपेक्षाकृत नया और अप्रत्याशित था.

FPV ड्रोन से हुए अपेक्षा से ज्यादा नुकसान के बाद इजरायल ने इनसे निपटने के लिए कई नई तकनीकों पर काम शुरू किया. इनमें विशेष इन्फैंट्री गन, ड्रोन रोकने वाले जाल, फाइबर-ऑप्टिक केबल काटने वाले सिस्टम, नए रडार और ड्रोन को हवा में ही मार गिराने वाली तकनीकें शामिल हैं.

हाल ही में दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के FPV ड्रोन ने इजरायली सेना के जवानों को निशाना बनाया. हालांकि रक्षा मंत्रालय के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये परीक्षण किस तारीख को हुए.

‘ब्लैक सैंड्स’

नई चुनौतियों ने अमेरिका और इजरायल को एक बार फिर से मिलकर अपनी ताकत को परखने के लिए मजबूर किया है. ऐसे में मिलिट्री ड्रिल्स की नई सीरीज को ऑपरेशन ‘ब्लैक सैंड्स’ नाम दिया गया है. जिसमें दोनों देश मिलकर नए खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक सैन्य तकनीकों का परीक्षण कर रहे हैं.

इस अभियान में इजरायल का डेवलपमेंट एंड इनोवेशन डायरेक्टोरेट, अमेरिकी फौज की सेंट्रल कमांड, CENTCOM की स्पेशल ऑपरेशंस कमांड SOCCENT, ऑफिस ऑफ नेवल रिसर्च और ज्वाइंट इंटरएजेंसी टास्क फोर्स जैसी यूनिट मिलकर काम कर रही हैं.

इनका मकसद अत्याधुनिक हथियारों के परीक्षण की प्रक्रिया को आसान बनाना और ड्रोन जैसे नए खतरों से निपटने के लिए सैन्य तकनीक को और मजबूत करना है. इजरायल और अमेरिका की कई प्रमुख निजी सुरक्षा कंपनियों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया.

अमेजन-माइक्रोसॉफ्ट को ईरान की धमकी

इस बीच ईरान ने मिनाब स्कूल हत्याकांड का बदला लेने की चेतावनी देते हुए अमेरिकी कंपनी अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट समेत अन्य अमेरिकी टेक कंपनियों को खुली धमकी दी है. ईरानी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज़ ने एक नया वीडियो जारी कर अमेरिकी कंपनियों कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. वीडियो में कहा गया है कि जिन कंपनियों ने अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियानों में कथित तौर पर मदद की है, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. ईरानी मीडिया ने तेहरान की सेना की इस चेतावनी को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में स्कूल पर हुए हमले और बच्चों की मौत से जोड़ा है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES