App

साईं पल्लवी से पहले इस एक्ट्रेस ने निभाया 'सीता' का किरदार, राम राज्य में मिला था सिर-माथे पर प्यार, फिर क्यों उसी की प्रेग्नेंसी पर खड़ा हुआ विवाद?

इंडियन सिनेमा में पौराणिक किरदारों की कास्टिंग को लेकर सवाल उठना कोई नई बात नहीं है. आज के बड़े बजट की फिल्मों के बीच सिनेमा के गोल्डन एरा के किस्से भी याद आते हैं, जब साल 1948 की 'रामबाण' में सीता बनीं एक्ट्रेस काजोल की नानी और दिग्गज अदाकारा शोभना समर्थ पर विवाद हुआ था.

साईं पल्लवी से पहले इस एक्ट्रेस ने निभाया 'सीता' का किरदार, राम राज्य में मिला था सिर-माथे पर प्यार, फिर क्यों उसी की प्रेग्नेंसी पर खड़ा हुआ विवाद?

इंडियन सिनेमा में पौराणिक किरदारों की कास्टिंग को लेकर उठने वाले सवाल कोई नई बात नहीं हैं. आज जब बड़े बजट की फिल्मों में मशहूर कलाकारों की कास्टिंग पर ऑडियंस और ट्रोलर्स की नजरें टिक जाती हैं, तो कई बार सिनेमा के गोल्डन एरा के ऐसे किस्से भी याद आते हैं, जब पर्दे पर देवियों और नायिकाओं को दिखाए जाने को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ था. ऐसा ही एक चर्चित किस्सा साल 1948 में आई फिल्म 'रामबाण' से जुड़ा है, जिसमें दिग्गज अदाकारा शोभना समर्थ के सीता बनने पर विवाद खड़ा हो गया था और उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर कड़ी टिप्पणियां की गई थीं.


साल 1948 में रिलीज हुई 'रामबाण' में सीता की भूमिका निभाते समय एक्ट्रेस शोभना समर्थ आठ महीने की गर्भवती थीं. उनकी इसी स्थिति को लेकर उस समय काफी चर्चा और विरोध देखने को मिला. खासतौर पर एक मशहूर पत्रिका के संपादक ने अपने लेख में इस कास्टिंग पर तीखी आपत्ति दर्ज जताई थी. उन्होंने तर्क दिया कि गर्भावस्था की ये स्थिति सीता के किरदार से जुड़ी पुरानी छवि से मेल में नहीं खाती और पर्दे पर इसे जिस तरह दिखाया गया, वो उनकी नजर में मर्यादा से अलग था.

तीखी टिप्पणियां और फिल्म बॉयकॉट की अपील

संपादक द्वारा बेहद सख्त शब्दों में लिखा गया लेख, जिसमें उन्होंने फिल्म की लंबाई का जिक्र करते हुए शोभना की अवस्था को लेकर कड़ी बातें कहीं और इसे उस आदर्श छवि के खिलाफ बताया, जिससे लाखों लोग सीता को जोड़कर देखते हैं. उन्होंने शोभना समर्थ के रूप-रंग और शारीरिक बनावट पर भी टिप्पणी करते हुए उन्हें कई बच्चों की मां बताया और उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाए.

shobana

इतना ही नहीं, उस लेख में हिंदू ऑडियंस से फिल्म के बॉयकॉट करने तक की बात कही गई, क्योंकि संपादक का मानना था कि इस तरह का सीन कम उम्र के लोगों में वनवास के दौरान सीता के गर्भवती होने को लेकर गलत धारणा पैदा कर सकता है.

'भरत मिलाप' और 'राम राज्य' में मिली थी तारीफ


'रामबाण' को लेकर उठे इस विरोध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले शोभना समर्थ को सीता के रूप में लोगों का भरपूर प्यार और सम्मान मिला था. उन्होंने साल 1942 में विजय भट्ट की 'भरत मिलाप' में ये किरदार निभाया था, जिसमें राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास के हिस्से दिखाए गए थे. उस फिल्म की कामयाबी के बाद साल 1943 में 'राम राज्य' के लिए उसी टीम को एक साथ लाया गया, जो इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक खास जगह रखती है, क्योंकि ये वही फिल्म मानी जाती है जिसे महात्मा गांधी ने अपने जीवन में एकमात्र फिल्म के तौर पर देखा था.

shobana

कथा के प्रसंग और बदलता दौर

विजय भट्ट और शोभना समर्थ की जोड़ी साल 1948 में आई 'रामबाण' के जरिए वो पुराना जादू दोबारा दोहराने में सफल नहीं हो सकी. इस फिल्म में रावण द्वारा सीता के हरण से पहले और उससे जुड़े घटनाक्रमों को पिरोया गया था, जिनमें लक्ष्मण और शूर्पणखा के बीच हुए तनाव के साथ राम-लक्ष्मण की हनुमान और सुग्रीव से भेंट भी शामिल थी. कथा के इन चरणों के बीच शोभना की कास्टिंग उस दौर के क्रिटिक्स के बीच तीखी चर्चा का विषय बन गई थी.

shobana

पुरानी छवि के आगे नई चुनौतियां

पहले की फिल्मों में सीता के किरदार को मिली तारीफ के बावजूद 'रामबाण' में शोभना समर्थ की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हुए और ये पूरा वाक्या उस समय की ट्रोलिंग के नजरियों को दिखाता है. एक ही कलाकार को कभी ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफ मिलती है, तो कभी किसी खास फैसले पर तीखी बहस छिड़ जाती है.

sai pallavi

समय के साथ भले ही फिल्मों बनाने के तरीके और ऑडियंस की सोच में बड़े बदलाव आए हों, लेकिन 'रामबाण' से जुड़ा ये किस्सा ये दिखाता है कि पौराणिक किरदारों को लेकर लोग हमेशा से ही सेंसिटिव रहे हैं. हाल ही में नितेश तिवारी की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस साईं पल्लवी को भी भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जो फिल्म रिलीज और बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो