SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फ्लाईदुबई घटना: भारतीय पायलट स्मित मच्छार को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित करेगा तेल अवीव, इजरायली राष्ट्रपति ने की घोषणा

Israel To Honour Pilot Smit Machchhar: इजरायली नागरिकों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा इजरायली राष्ट्रपति की ओर से की गई.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 09, 2026, 12:19 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 12:56 PM IST
Join

Flydubai Flight Attack : UAE से इजरायल जा रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट में यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को तेल अवीव सम्मानित करने वाला है. इसकी घोषणा राष्ट्रपति इसाक हर्जोग की ओर से की गई. स्मितमच्छार को इजरायल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार मिलेगा.

इजरायली राष्ट्रपति ने यरुशलम में एक इवेंट के दौरान स्मित मच्छार को राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने फ्लाइट 1073 को हमले से बचाने में मदद करने वाले 6 इजरायली यात्रियों को भी प्रेसिडेंशियल मेडल से सम्मानित किया.    

'ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी...'


राष्ट्रपति हर्जोग ने घोषणा करते हुए कहा,' आज हम जिन इजरायली हीरों को सम्मानित कर रहे हैं, उनके साथ-साथ हम भारत के कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं. कैप्टन मच्छार के साहस, वीरता और प्रोफेशनलिज्म ने इस घटना को रोकने में मदद की.' उन्होंने आगे कहा,' एक बार जब आपकी ताकत वापस आ जाएगी, तो मेरे लिए यह सम्मान और सौभाग्य की बात होगी कि मैं इजरायल की जनता की ओर से उन्हें राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करूं.'  

इजरायली नागरिकों को भी किया सम्मानित 


बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छार का अबू धाबी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. विमान के कॉकपिट के अंदर उनके को पायलट ने उनपर जोरदार हमला किया था. उन्होंने जैसे तैसे कॉकपिट रिलीज सिस्टम का बटन दबाकर यात्रियों को अंदर आने दिया. उन्होंने हमलावर को पायलट को दबोचकर स्थिति काबू में की. हमले को नाकाम करने के लिए 6 इजरायली नागरिकों को भी सम्मानित किया गया. 'टाइम्स ऑफ इजरायल' के मुताबिक, राष्ट्रपति हर्जोग ने फ्लाइट को हाइजैक होने से रोकने के लिए ताली मानेस, ज्विका मानेस, यानिव हयून, डॉक्टर शोता मुसायेव, असफ राजुआन और ओर पर्डिलोव नाम के 6 नागरिकों को सम्मानित किया.  

यात्रियों के प्रति जताया आभार


हर्जोग ने कहा,' आज हम यरुशलम में उन 6 साधारण दिखने वाले इजरायलियों को सम्मानित करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते विमान को बचाकर असाधारण इंसान और सच्चे हीरो होने का प्रमाण दिया. उनके साहस, दृढ़ संकल्प और असाधारण सूझबूझ के बदौलत इन हीरों ने एक विनाशकारी विमान दुर्घटना को टाल दिया, जिससे पूरी दुनिया सदमे में आ जाती. इन्होंने 174 जानें बचाईं.' इजरायली राष्ट्रपति ने विमान का ऑपरेशन संभालने वाले वैकल्पिक पायलटों और इमरजेंसी के दौरान मदद करने वाले अन्य यात्रियों के प्रति भी आभार जताया. हर्जोग ने कहा कि यात्रियों की कार्रवाई से घटना की पूरी जांच की आवश्यकता समाप्त नहीं हो सकती.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES