SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेतन्याहू को हटाने निकले आइजेनकोट ने उन्हीं से मांगा समर्थन, इजरायल की सियासत में बड़ा उलटफेर; सरकार बनाने में कहां फंसी बात?

इजरायल में गादी आइजनकोट सरकार बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं मामला फंस जा रहा है. इस बीच आइजनकोट की पार्टी ने लिकुड पार्टी के नेता बेंजामिन नेतन्याहू को गठबंधन पर चर्चा करने के लिए न्योता दिया है. आज दोनों दलों के बीच बैठक होगी.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 22, 2026, 07:38 IST | Updated: Nov 22, 2026, 07:46 IST
Image Credit: इजरायल में सरकार बनाने की कवायद तेज. (फोटो- एआई)
Join

इजरायल में नई सरकार बनाने की कवायद तेजी से आगे बढ़ रही है. हाल में ही यशर पार्टी के नेता गादी आइजनकोट ने लिकुड पार्टी के नेता बेंजामिन नेतन्याहू को न्योता दिया और गठबंधन के विषय पर चर्चा के लिए बुलाया. इजरायल में हुए हालिया चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है. इजरायल में 27 अक्टूबर को चुनाव हुए थे.

दरअसल, शनिवार को यशर पार्टी ने बताया कि गादी आइजनकोट ने लिकुड पार्टी के नेता और इजरायल के कार्यकारी पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार बनाने से गठबंधन के लिए निमंत्रण भेजा है, जिससे दोनों दलों के बीच बात हो सके. इजरायल के राष्ट्रपति पूर्व सेना प्रमुख आइसनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है. आइजनकोट को 28 दिनों का समय मिला है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर इसको 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है. 

रविवार को होगी अहम बैठक

शनिवार (21 नवंबर) को जारी एक बयान में यशर पार्टी ने कहा कि गठबंधन पर बातचीत रविवार (22 नवंबर) को शुरू होने की संभावना है. यशर पार्टी ने लिकुड पार्टी के अलावा अन्य दूसरे दलों से भी संपर्क साधने की कोशिश की है. आइसनकोट का कहना है कि वे अधिक से अधिक से पार्टियों को साथ लेकर इजरायल में अभी तक की सबसे बड़ी सरकार बनाना चाहते हैं.

बताया जा रहा है कि आइजनकोट सरकार बनाने के लिए सभी विकल्प अपनाना चाहते हैं, जिससे एक अच्छी सरकार बनाई जा सके. उन्होंने अपनी टीम को लिकुड नेताओं के साख लागातार कई बैठकें करने को भी कहा है. इस बातचीत की शुरुआत रविवार को पहले से तय बैठक से होगी.

कहां फंस रहा मामला?

आइजनकोट को 67 सांसदों की सिफापिश के बाद सरकार बानाने का मौका मिला था. इसमें 48 सांसद उनके गुट और 19 अरब दलों के सांसद हैं. अरब दलों ने 17 नवंबर को यशर पार्टी के मतान कहाना को इजरायली संसद नेसेट का अध्यक्ष चुनने में भी मदद की थी. माना जा रहा है कि आइजनकोट फिलहाल अरब दलों के साथ सीधे गठबंधन से बच रहे हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि वे बाहरी समर्थन से अल्पमत की सरकार बनाने पर भी विचार कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच दोनों अरब दलों के विचार काफी अलग हैं.

इजरायली मीडिया आउटलेट 'हारेत्ज़' की हालिया रिपोर्ट बताती है मंसूर अब्बास पार्टी के कुल 8 सांसद हैं. यह दल बिना किसी औपचारिक गठबंधन के भी संसद में यशर को समर्थन देने को तैयार है. इसके अलावा 'जॉइंट लिस्ट' के पास 11 सांसद हैं. इस दल ने भी अभी तक आइजनकोट का साथ दिया है. हालांकि, इस दल को औपचारिक गठबंधन चाहिए. आइजनकोट को यही बात खल रही है, जिससे सरकार बनाने में रुकावट आ रही है.  

आइजनकोट को नेतन्याहू पर आरोप

शनिवार को आइजनकोट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वे इस मामले (सरकार बनाने) को लंबा नहीं खिंचना चाहते हैं. सही समय आने पर वे अपने नेतृत्व में एक अच्छी सरकार को संसद की मंजूरी के लिए पेश करेंगे. मौजूदा हालात को आइजनकोट ने गंभीर करार दिया है और दावा किया कि बेंजामिन नेतन्याहू ऐसे कदम उठा रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए.

आइजनकोट ने यह भी आरोप लगाया कि सेना की जरूरतों को राजनीतिक हितों से जोड़कर रख दिया गया है. सैन्य अभियानों का समय भी राजनीतिक कार्यक्रमों में उलझ सा गया है. इसके अलावा आइजनकोट ने देश के सभी सांसदों से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने को कहा है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सांसद ये तय करें कि वह सरकार बनने देंगे या देश की जनता को एक और चुनाव में धकेलेंगे. 

यह भी पढ़ें: आवास संकट पर आक्रोशः महंगाई के खिलाफ पुर्तगाल में महासंग्राम! बारिश के बीच सड़कों पर उतरा जनसैलाब

यह भी पढ़ें: PAK की मदद तो बहाना था, भारत की तरक्की रोकना था चीन का मकसद! OP सिंदूर पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकाया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES