SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धरा रह गया नेतन्याहू का 'गठबंधन वाला कार्ड': आइजेनकोट ने ठुकराया इजरायली PM का ऑफर, बोले- मेरे सामने नहीं चलेगी ये ट्रिक

इजरायलल में गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी है. एक तरफ नेतन्याहू ने गादी आइजेनकोट के सामने यूनिटी गवर्मेंट बनाने की अपील की है, तो वहीं आइजेनकोट ने इस ऑफर को रिजेक्ट करते हुए उन्हें लताड़ लगाई है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 15, 2026, 14:11 IST | Updated: Nov 15, 2026, 14:18 IST
Join

Israel News: इजरायल में चुनाव होने के बाद से सरकार के गठन को लेकर स्थिति उलझी है. एक तरफ केयरटेकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अपने पॉलिटिकल दुश्मन और इजरायली डिफेंस फोर्स के पूर्व चीफ गादी आइजेनकोट के साथ यूनिटी गवर्मेंट बनाने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आइजेनकोट उन्हें लगातार फटकार लगा रहे हैं.

शनिवार ( 14 नवंबर 2026) को नेतन्याहू की ओर से दोबारा यूनिटी गवर्नमेंट बनाने की अपील को लेकर आइजेनकोट ने इसे पीएम की पॉलिटिकल चाल बताई. उन्होंने नेतन्याहू की अपील खारिज कर उन पर फूट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया.    

नेतन्याहू की अपील को किया खारिज

ये बातचीत ऐसे समय पर हुई है, जब आइजेनकोट सरकार बनाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं. उनके पास गठबंधन बनाने के लिए 28 दिन हैं. इसे 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है. नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि गुरुवार ( 12 नवंबर 2026) को आइजेनकोट के साथ मीटिंग ने उनके इस विश्वास को और पक्का कर दिया है कि इजरायल की सुरक्षा के लिए यूनिटी गवर्नमेंट बेहद जरूरी है. 'AFP'की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ऐसा एडमिनिस्ट्रेशन ईरानी खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है.     

'नेतन्याहू फूट डाल रहे हैं...'

यशार पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट ने कहा कि नेतन्याहू जानते हैं कि वे चुनाव हार चुके हैं और यूनिटी गवर्नमेंट बनाने का यह प्रस्ताव असल में केवल समय खींचने की एक कोशिश है. ध्यान देने वाली बात यह है कि चुनाव के बाद इजरायल में नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी फिलहाल आइजेनकोट के पास है. उन्होंने नेतन्याहू को जवाब देते हुए कहा,' नेतन्याहू तब बातचीत की बात कर रहे हैं, जब बातचीत पर पहले ही सहमति बन चुकी है. वे एकता की बात तो करते हैं, लेकिन असल में वे फूट डाल रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं.' इजरायली सेना के पूर्व प्रमुख ने आगे कहा,' इन चालों से मुझ पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.'

'नेतन्याहू स्ट्रैटजी बना रहे...'

आइजेनकोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक संदेश जारी करते हुए इजरायली नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा,' यह एक और नया धोखा है. नेतन्याहू तब बातचीत की मांग कर रहे हैं, जब उनका पूरा कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका है.' उन्होंने कहा,' यह एक कोशिश तो है, लेकिन इन हथकंडों का मुझ पर या इजरायल के नागरिकों पर कोई असर नहीं होगा.' आइजेनकोट ने अपने पोस्ट में लिखा,' कई भाषणों और बयानों के बावजूद सच तो यह है कि नेतन्याहू जानते हैं कि वे चुनाव हार चुके हैं. उन्हें यह भी पता है कि एक नई और बेहतर सरकार बनने जा रही है. इसीलिए वे नई सरकार के गठन को मुश्किल बनाने और 'नेसेट' (के स्पीकर को बदलने से रोकने के लिए जानबूझकर देरी करने की स्ट्रैटजी अपना रहे हैं.' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES