SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिका से खूनी संघर्ष के बीच ट्रंप के देश पहुंचेगा ईरान, इन प्रतिबंधों के साथ UNGA में हिस्सा लेंगे पेजेशकियान

Iran To Attend UN assembly In New York: अमेरिका के साथ खूनी संघर्ष के बीच ईरानी प्रतिनिधिमंडल ट्रंप के ही देश में एंट्री लेने वाले है. बता दें कि 22 सितंबर 2026 ईरान न्यूयॉर्क में UNGA में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने वाला है.

Written By Shruti Kaul
Published: Sep 22, 2026, 07:36 AM IST | Updated: Sep 22, 2026, 07:39 AM IST
Join

West Asia War: पश्चिम एशिया में जंग के बीच ईरानी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार ( 22 सितंबर 2026) को युनाइडेट नेशंस जनरल असेंबली ( UNGA) के लिए न्यूयॉर्क पहुंचने वाला है. तेहरान UN के फाउंडिंग मेंबर के तौर पर दशकों से इस ग्लोबल डिप्लोमैटिक समिट में अपनी जगह बनाए हुए है. राष्ट्रपति मसूज पेजेशकियान और पूर्व राष्ट्रपत इब्राहिम रायसी भी इसका नेतृत्व कर चुके हैं.

युद्ध की इस भयानक स्थिति में ईरान के प्रतिनिधिमंडल की UNGA में उपस्थिति बेहद अहम मानी जा रही है.    

न्यूयॉर्क पहुंचेगा ईरानी प्रतिनिधिमंडल


अमेरिका के ट्रंप के प्रशासन ने पेजेशकियान समेत ईरान के मुख्य प्रतिनिधिमंडल को न्यूयॉर्क आने की अनुमति देने की बात कही है. गुरुवार ( 18 सितंबर 2026) को US फॉरेन डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस साल का प्रतिनिधिमंडल 2025 के मुकाबले बेहद छोटा होगा. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक पेजेशकियान आज न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान मेजबान देश के रूप में अपने दायित्वों के अनुरूप यह UNGA में हिस्सा लेगा, लेकिन प्रतिनिधिमंडल पर यात्रा प्रतिबंध लागू होंगे और इस पॉलिसी के तहत उसे लग्जरी और अन्य वस्तुओं की खरीद पर रोक का सामना करना पड़ेगा.      

पहले भी हिसा ले चुका है ईरान


चाहे उथल-पुथल भरे दौर हों या डिप्लोमैटिक प्रोगेस ईरान दशकों से अलग-अलग तरीके से UNGA में हिस्सा लेता रहा है. साल 1987 में यहां अयातुल्ला अली खामेनेई ने सुप्रीम लीडर बनने से 2 साल पहले महासभा को संबोधित किया था.  ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति हसन रूहानी ने साल 2015 में UNGA में ऐतिहासिक ईरान परमाणु समझौता पर हस्ताक्षर को जंग पर जीत बताई थी. उन्होंने कहा था कि इससे पश्चिम एशिया में शांति लाने में मदद मिलनी चाहिए.  

इन गतिविधियों पर बैन 


अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, UNGA के दौरान  ईरानी राष्ट्रपति की सुरक्षा अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की ओर से की जाएगी. वहीं, अन्य ईरानी प्रतिनिधियों को फॉरेन डिपार्टमेंट के डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस की ओर से सुरक्षा दी जाएगी. इसके अलावा फेडरल सिक्योरिटी सर्विसेज को न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्डमेंट (NYPD) के इंटेलिजेंस ब्यूरों के सदस्यों के साथ-साथ NYPD के जासूसों और हाईवै पैट्रोल टीम के एस्कॉर्ट्स का साथ मिलेगा. US फॉरेन डिपार्टमेंट के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल को केवल UN से जुड़े कामों तक ही सीमित रहना होगा. उन्हें अगर जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट या ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन सुविधाओं के आसपास के क्षेत्र से बाहर यात्रा करना हो, तो उसके लिए उन्हें पहले फॉरेन डिपार्टमेंट से अनुमति लेनी होगी. अमेरिका पहले भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा चुका है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES