SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बदले की आग में भड़का ईरान! अमेरिका पर अबतक का सबसे घातक पलटवार, 2 सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा

ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है. ईरान ने इसे 'आत्मरक्षा' में की गई कार्रवाई बताया. इसी के साथ ईरान ने उन देशों को चेतावनी दी है, जो अमेरिका को अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने दे रहे हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 19, 2026, 06:41 IST | Updated: Nov 19, 2026, 07:16 IST
Image Credit: ईरान-अमेरिका में भीषण युद्ध जारी (AI तस्वीर)
Join

अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण जंग अब महायुद्ध में बदलती जा रही है. ईरान ने एक बार फिर से अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 'आत्मरक्षा' में हमने अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान ने कुवत में स्थित अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल/ड्रोन लॉन्च प्लेटफॉर्म को निशाना बनाने का दावा किया है. मुस्लिम मुल्क ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई करते हुए कहा कि यह अमेरिकी हमलों का जवाब है. इसी के साथ ईरान ने उन देशों को चेतावनी दी है, जो अमेरिका को अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने दे रहे हैं.

बड़े हमले की तैयारी कर रहा अमेरिका?

उधर, अमेरिका भी अब ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में है. राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से बड़े हमले की धमकी के बाद अमेरिका ने मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में अपना तीसरा विमानवाहक पोत तैनात कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि 'यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट' (CVN 71) मध्य पूर्व पहुंच गया है. 

यह युद्धपोत अपने साथ हजारों सैनिक को लेकर पहुंचा है. बता दें कि इस क्षेत्र में दो वॉरशिप पहले से तैनात थीं. अमेरिका ने यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश युद्धपोत को अप्रैल में तैनात किया था, जबकि यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन वॉरशिप को अगस्त में इस इलाके में भेजा गया था. अब तीसरा युद्धपोत भी आ जाने से बड़े पैमाने पर लड़ाई छिड़ने का डर पैदा हो गया है. 

अमेरिका को ईरान की चेतावनी

अमेरिका की हर मूवमेंट पर ईरान की नजरें जमी हुई हैं. ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम गरीबाबादी ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनका देश पहले हमला करने का इंतजार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका या इजरायल की ओर से हमें जरा सा भी खतरा महसूस हुआ, तो फिर हम उसके हमले का इंतजार नहीं करेंगे. 

होर्मुज में तेल टैंकरों की सुरक्षा पर सवाल

वहीं, दोनों देशों में संघर्ष बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा और तेल परिवहन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. होर्मुज स्ट्रेट में बुधवार को एक बार फिर से एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया. फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट की तरफ बढ़ रहा था, तभी उस पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. इस जहाज पर तीन भारतीय नाविक भी सवार थे.

ये भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, US ने बहरीन में गिराए ईरानी ड्रोन, तो तेहरान ने मार गिराया 'LUCAS'!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES