App

फारस की खाड़ी में जंग: होर्मुज में बिछा बारूद, ईरान का दावा- '4 जहाजों पर हमने किया हमला, 3 माइंस से टकराए'

फारस की खाड़ी से लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य तक कारोबारी जहाजों और टैंकरों की सुरक्षा को लेकर तनाव एक बार फिर से चरम पर है. ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आईआरजीसी की नौसेना ने 4 जहाजों को निशाना बनाते हुए वहां अपनी मजबूती का दावा किया है. ईरान ने इस अहम कारोबारी रूट का माहौल खराब करने को लेकर अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

फारस की खाड़ी में जंग: होर्मुज में बिछा बारूद, ईरान का दावा- '4 जहाजों पर हमने किया हमला, 3 माइंस से टकराए'
Image Credit: (AI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरानी नौसेना खत्म हो चुकी है. होर्मुज और आस-पास के पूरे समुद्री इलाके में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नौसेना यूएस नेवी का पूरा नियंत्रण है. दूसरी ओर ईरानी नौसेना ने ट्रंप के दावों की हवा निकालने हुए इलाके में अपनी मौजूदगी और ताकत का बुलंद अहसास कराने का दावा किया है. इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स की नौसेना के ताजा दावों के मुताबिक उसने फारस की खाड़ी में न‍ियमों की अनदेखी करने वाले चार जहाजों पर हमला करके उन्हें नुकसान पहुंचाया  है. इसके साथ उसने ये भी बताया कि होर्मुज स्‍ट्रेट के पश्चिम में खदानों से टकराने के बाद तीन अन्य जहाजों/टैंकरों को भी नुकसान पहुंचा है. 

ईरान की समाचार एजेंसी मेहर न्‍यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी की नौसेना ने आरोप लगाया क‍ि उत्तरी फारस की खाड़ी में जहाज 'नियमों का उल्लंघन' करते हुए तेल के कार्गो को एक जहाज से दूसरे में ट्रांसफर कर रहे थे. हमारी बात नहीं मानने पर कार्रवाई करते हुए सभी को एक साथ निशाना बनाया गया. हमारे हमले के बाद उन जहाजों में आग लग गई.

होर्मुज में बिछा बारूद

आईआरजीसी की नौसेना के अनुसार, इसके अलावा तीन अन्य ऐसे जहाज रात के दौरान होर्मुज स्‍ट्रेट के पश्चिम में बारूदी सुरंगों (माइंस) से टकरा गए. इन जहाजों को नुकसान पहुंचा, उनमें आग लग गई और वे आगे बढ़ने के लायक नहीं बचे. मेहर न्‍यूज के मुताबिक, आईआरजीसी की नौसेना ने कहा कि ईरानी जनता का दृढ़ समर्थन देश की सैन्य ताकतों को मजबूती देता है और हमारे इस तरह के हमले आगे भी जारी रहेंगे, ताकि ईरान के दुश्मनों को उनकी करनी की सजा दी जा सके. उसी सैन्य बयान में कहा गया कि इसी व्यापक जनसमर्थन के बल पर उसकी नौसेनाएं होर्मुज स्‍ट्रेट की निगरानी और नियंत्रण जारी रखे हुए हैं. पहले भी उन शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी गई थी जिन्हें, अमेरिकी सेना ने गुमराह किया था और जिन्होंने 'गैरकानूनी समुद्री रूट' का इस्तेमाल किया था.

मेहर न्‍यूज के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि उसकी नौसैनिक इकाइयों ने ऐसे चार जहाजों का पीछा किया और उन पर नजर रखी, जो पहले भी कथित तौर पर प्रतिबंधित मार्गों से गुजरे थे. बाद में उन्हें फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में तेल के कार्गो एक जहाज से दूसरे जहाज में स्थानांतरित करते हुए पाया गया. इसके बाद इन चारों जहाजों को एक साथ निशाना बनाया गया और उनमें आग लग गई.

अमेरिका को चेतावनी

इसके अलावा, तीन अन्य 'उल्लंघन करने वाले' जहाज रात में होर्मुज स्‍ट्रेट के पश्चिम में बारूदी सुरंगों से टकरा गए. इससे उन्हें नुकसान पहुंचा, आग लग गई और उनकी आवाजाही रुक गई.

मेहर न्‍यूज के अनुसार, आईआरजीसी ने अपने बयान में अमेरिका पर भी निशाना साधा. उसका कहना था कि अमेरिकी प्रशासन लगातार जहाजों को खदानों से भरे बताए गए 'गैरकानूनी मार्गों' से गुजरने के लिए उकसा रहा है, जिससे समुद्री घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बयान में आगे चेतावनी दी गई कि यदि टकराव जारी रहा, तो इसकी आंच खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों तक पहुंच सकती है. इसलिए अमेरिका को हमे उकसाने वाली किसी भी हरकत को करने से पहले कई बार सोच विचार करना चाहिए.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More