SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Watch: अमेरिका पर तगड़ा प्रहार, F-16 का आसमान में हुआ 'शिकार': पीछा करती दिखी ईरानी मिसाइल

अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने का दावा किया है. ईरान की ओर से इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है. इस वीडियो में एक मिसाइल लड़ाकू विमान का पीछा करते हुए दिखाई दे रही है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 22, 2026, 09:12 IST | Updated: Nov 22, 2026, 09:45 IST
Image Credit: अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा (Photo- VideoGrab)
Join

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. अब ईरान ने अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है. ईरान ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के ऊपर अमेरिकी फाइटर जेट F-16 का शिकार किया है. ईरान की ओर से इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है. इस वीडियो में एक मिसाइल लड़ाकू विमान का पीछा करते हुए दिखाई दे रही है. ईरान का दावा है कि मिसाइल ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने में कामयाबी हासिल की, जबकि इमरजेंसी लैंडिंग के जरिए अमेरिकी पायलट अपनी जान बचाने में कामयाब रहा. हालांकि, अमेरिका ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह से खारिज किया है.

 

ईरानी सेना ने क्या दावा किया?

ईरानी सेना की ओर जारी वीडियो में एक मिसाइल अपने टारगेट की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रही है. वीडियो में मिसाइल को विमान की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद विमान के पास एक धमाका होते देखा जा सकता है. ईरानी सेना का दावा है कि अमेरिकी की ओर से इसकी शुरुआत हुई थी. उसने कहा कि शुक्रवार (20 नवंबर) की शाम को अमेरिका का एक F-16 फाइटर जेट फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहा था. हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे निशाना बनाया. इस दौरान अमेरिकी जेट को काफी नुकसान हुआ और पायलट को नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

ईरान के दावे को अमेरिका ने नकारा

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान ने हमारे किसी F-16 विमान पर हमला नहीं किया है. सेंटकॉम ने कहा कि खाड़ी देशों में मौजूद हमारे सभी विमान और पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं. सेंटकॉम के अनुसार,अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाए जाने का दावा पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा है.

ये भी पढ़ें- US को चारों तरफ घेरने की तैयारी... बहरीन में एयर बेस पर ईरान का ताबड़तोड़ मिसाइल हमला, अमेरिकी रडार के उड़ाए परखच्चे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES