SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PTI का बड़ा फैसला: इमरान खान की तीनों बहनें हिरासत में, पेशावर से इस्लामाबाद तक होने वाला लॉन्ग मार्च 4 अक्टूबर तक टला

PTI Protest March in Pakistan News: पाकिस्तान में शहबाज सरकार ने इमरान खान की तीनों बहनें हिरासत में ले ली हैं. इसे देखते हुए पीटीआई ने 27 सितंबर से शुरू होने वाला इस्लामाबाद मार्च 4 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है.

Written By Devinder Kumar
Published: Sep 26, 2026, 05:41 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 05:46 AM IST
Join

PTI Protest March in Pakistan Postponed: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पेशावर से इस्लामाबाद तक होने वाले लॉन्ग मार्च को 4 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है. अब यह मार्च 4 अक्तूबर से शुरू होगा. यह जानकारी PTI-शासित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने दी. PTI यह प्रदर्शन इमरान खान की रिहाई की मांग के लिए कर रही है, जो 2023 से जेल में हैं.

अब 4 मार्च से शुरु होगा विरोध मार्च

सोहेल अफरीदी ने पत्रकारों को बताया कि यह मार्च, जो पहले 27 सितंबर को शुरू होने वाला था, अब 4 अक्टूबर को शुरू होगा. पार्टी ने दो साल पहले भी ऐसा ही बड़ा प्रदर्शन किया था, जो बाद में सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़पों में बदल गया था.

इस हफ्ते की शुरुआत में, खान के समर्थकों के मार्च को देखते हुए शहबाज सरकार ने राजधानी इस्लामाबाद तक पहुंचने के तमाम रास्तों पर रोक लगा दी थी. इसके लिए मुख्य हाईवे को शिपिंग कंटेनरों से ब्लॉक कर दिया गया. साथ ही, सड़कों पर बड़ी-बड़ी कील बिछाकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया.

इमरान खान की तीनों बहन हिरासत में

इस विरोध मार्च को देखते हुए अधिकारियों ने पिछले दिनों इमरान खान की तीन बहनों और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. उनका कहना है कि ऐसा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है. हालांकि, इसके बावजूद उनके समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे शहबाज सरकार की सत्ता हिलाने की तैयारी कर रहे हैं.

पिछले 4 साल से जेल में हैं इमरान खान

बताते चलें कि प्रसिद्ध क्रिकेटर से राजनेता बने 73 वर्षीय इमरान खान 2022 में संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिए गए थे. इसके बाद उन पर कई आरोप लगाकर जेल में डाल दिया गया. तब से वे सलाखों के पीछे हैं. उनकी रिहाई की मांग को लेकर जब-तब पीटीआई नेता आंदोलन करते रहते हैं लेकिन शहबाज-मुनीर की सरकार उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं लग रही.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES