SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ड्रैगन का जाल, LinkedIn हथियार: जॉब ऑफर की आड़ में जासूसी का गेम, चीन की चाल से अमेरिका बेहाल!

चीन अमेरिकी अधिकारियों की जासूसी करता है. हाल में ही सीएनएन की एक रिपोर्ट में इसको लेकर खुलासा हुआ है. चीनी जासूसों के निशाने पर अमेरिकी सैन्य अधिकारी और कई सरकारी कर्मचारी होते हैं, जिसने वह टुकड़ों में जानकारी निकलवाता है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 24, 2026, 14:29 IST | Updated: Nov 24, 2026, 14:51 IST
Image Credit: चीन कर रहा अमेरिकी अधिकारियों की जासूसी. फोटो- एक्स
Join

अमेरिका और चीन के बीच जासूसी का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल में ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर थे, जहां पर उन्होंने शेनझेन में एपेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और चीन एक-दूसरे की जासूसी करते हैं. वहीं, उन्होंने कहा था कि जासूसी में अमेरिका चीन से काफी ज्यादा आगे है.

हालांकि, वास्तविक तस्वीर कुछ और ही है. सीएनएन की जांच में पाया गया कि चीन की जासूसी पहले से ज्यादा बड़ी और आधुनिक हो चुकी है. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चीनी जासूस लिंक्डइन पर फर्जी कंसल्टिंग कंपनियों के जरिए नौकरी का ऑफर दे रहे हैं. ये जासूस अमेरिका मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को निशाने पर रखते हैं.

कैसे अमेरिकी अधिकारियों से जानकरी जुटा रहे?

हालिया रिपोर्ट बताती है कि चीनी जासूस गुप्त तरीके के बजाए एक खास पैटर्न अपनाते हैं और वे एआई और चोरी की पहचान से एक नकली वेबसाइट बनाते हैं, जो पूरी तरीके से असली वेबसाइट के जैसे नजर आती है. इसके बाद लिंक्डइन पर अच्छी कमाई वाले कंसल्टिंग काम के ऐड डालते हैं. ये विज्ञापन साफ नहीं होते, लेकिन अधिकांश चीन से जुड़े होते हैं. इन विज्ञापनों के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य अभियानों व खुफिया क्षेत्र के अनुभवी लोगों को ढूंढा जाता है.

अप्लाई करने वालों से मांगी क्या मांगते हैं जासूस

इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों से रिसर्च रिपोर्ट मांगी जाती है. हालांकि, इस दौरान अक्सर क्लाइंट का नाम छिपाया जाता है.  सबसे खास बात है कि चीन किसी एक व्यक्ति से गोपनीय दस्तावेज नहीं लेता है, बल्कि अलग-अलग लोगों से छोटी-छोटी जानकारियां जुटाता है. इन जानकारियों को जोड़कर वह अमेरिकी नीतियों, खुफिया कार्यक्रमों और कमजोरियों को समझता है.  

बता दें कि इससे पहले ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व अधिकारी होल्डन ट्रिपलेट ने भी चीनी जासूसी को लेकर यही कहा था. उन्होंने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा था कि लोग गोपनीय बात न बताएं, तब भी इतनी बातचीत से चीन पूरा खुफिया कार्यक्रम समझ सकता है.

जब पेंटागन के अधिकारी से जासूसों ने साधा संपर्क

एक रिपोर्ट में पेंटागन के पूर्व अधिकारी वेस ब्रायट ने भी ऐसी कोशिश बताई. साल 2025 में उन्हें मलेशिया के थिंक टैंक 'एमआरडीए' से ईमेल आया था. इसमें उनके सैन्य  अनुभव की तारीफ की गई थी. इसके अलावा क्षेत्रीय सुरक्षा पर साथ काम का प्रस्ताव था.

करीब दो महीने बाद वेस ब्रायट साथ काम करने के लिए तैयार हो गए थे. इस दौरान जब उनसे रिपोर्ट मांगी गई, तो उन्होंने केवल सार्वजनिक जानकारी से एक सामान्य रिपोर्ट लिखी, जो ऑस्ट्रेलिया व ब्रिटेन के सुरक्षा समझौते पर आधारित थी.

इसके एवज में फर्म की प्रतिनिधि 'लिली' ने उनको 1,200 डॉलर (1.1 लाख रुपये) दिए. हालांकि, इसके बाद उनसे कहा गया कि क्लाइंट के अनुसार, इस रिपोर्ट में सुधार की गुंजाइश है. यह सुनते ही अमेरिकी अधिकारीक को यह ज्यादा जानकारी निकलवाने की चाल लगी. इसके बाद जांच में पाया गया कि एमआरडीए चीनी भाषा का फॉन्ट इस्तेमाल करता था. जहां से इस जासूसी की पोल खुली.  

छंटनी को चीनी जासूस मानते हैं सबसे बड़ा मौका

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान लाखों सरकारी कर्मचारियों की छंटनी हुई. इसके बाद ई अहम जानकारी रखने वाले अधिकारी भी बेरोजगार हो गए. चीन ने इसको खास मौका माना और ऑनलाइन भर्ती तेज कर दी. एक पूर्व वरिष्ठ अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने इसको बिना वजह पैदा की गई कमजोरी बताया था.

बता दें कि यह चीन का सबसे पुराना तरीका है. इसी साल अक्टूबर के महीने में अमेरिका के एबीसी न्यूज ने बताया था कि दो संदिग्ध चीनी जासूसों ने थिंक टैंक कर्मी बनकर ऑस्ट्रेलिया से जुड़े 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाया था. हालांकि, इस रिपोर्ट पर वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने सफाई दी है और कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: स्पेस में होगा शक्ति प्रदर्शन, दुनिया में टेंशन: रूस के 'न्यूक्लियर सैटेलाइट' से पसरा खौफ, महाशक्तियों के माथे पर शिकन

यह भी पढ़ें: Nvidia का झंडा, लाल ब्रा और 'हत्या' की कोशिश वाली तस्वीर: ट्रंप ने खास अंदाज में किया जेनसन हुआंग का वेलकम; ट्रूथ पर ये क्या पोस्ट किया?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES