भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /सऊदी अरब के एयरस्पेस पर बड़ा संकट: हूती विद्रोहियों ने मानवीय उड़ानों पर भी लगाई पाबंदी!

सऊदी अरब के एयरस्पेस पर बड़ा संकट: हूती विद्रोहियों ने मानवीय उड़ानों पर भी लगाई पाबंदी!

सऊदी अरब का एयरस्पेस खतरे में है. हुती विद्रोहियों ने साफ कहा है कि सऊदी अरब का एयरस्पेस हमारी मिसाइलों के टारगेट पर है. अटैक के बाद से दुनियाभर के तमाम देशों ने सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है और अपने नागरिकों को भी वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Oct 10, 2026, 03:14 PM IST|Updated: Oct 10, 2026, 03:17 PM IST
joinshare
सऊदी अरब के एयरस्पेस पर बड़ा संकट: हूती विद्रोहियों ने मानवीय उड़ानों पर भी लगाई पाबंदी!
Image Credit: प्रतीकात्मक AI तस्वीर

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

रियाद में स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के अटैक के बाद अब सऊदी अरब का एयरस्पेस खतरे में है. हुती विद्रोहियों ने साफ कहा है कि सऊदी अरब का एयरस्पेस हमारी मिसाइलों के टारगेट पर है.  उग्रवादियों ने पूरी दुनिया को सावधान करते हुए कहा कि रियाद आने-जाने वाली मानवीय उड़ानों को पहले से मंजूरी मिलने पर ही इजाजत दी जाएगी. रियाद पर हुए अटैक के बाद से एविएशन इंडस्ट्री नेटवर्क Opsgroup ने अपनी एयरलाइंस को सऊदी एयरस्पेस से पूरी तरह बचने की सलाह दी है.

कनाडा ने पहले ही अपनी एयरलाइंस को सऊदी एयरस्पेस में प्रवेश न करने की सलाह दी थी. अब फ्रांस ने भी सऊदी अरब के एयरस्पेस के ज्यादातर हिस्से से बचने की चेतावनी जारी की है. जर्मनी ने भी अपने पायलटों से यमन की सीमाओं के पास से उड़ान भरने के जोखिमों पर विचार करने का आग्रह किया है.  'फ्लाइटराडार 24' ने बताया कि गुरुवार को रियाद पर हुए हूती हमलों के बाद से उड़ानों में दिक्कतें आई हैं. शुक्रवार दोपहर को एयरपोर्ट फिर से बंद कर दिया गया और फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला फिर से बढ़ गया. कई एयरलाइनों ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं और सिंगापुर एयरलाइंस ने राजधानी के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने का प्लान मार्च तक टाल दिया है.

हमले के बाद से तमाम देशों ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले में किए. इनमें एक पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि लगभग 8 लोग घायल हुए. हूतियों का कहना है कि ये हमले यमन में सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में किए गए हैं. मध्य पूर्व, ईरान और यमन के मामलों पर नजर रखने वाले डेनिस सिट्रिनोविच ने मीडिया को बताया कि हूती विद्रोहियों ने काफी पहले ही सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमला करने की धमकी दी थी. हूती विद्रोहियों ने उस वक्त कहा था कि अगर हमारे विमान नहीं उतर सकते, तो किसी नागरिक एयरलाइन के विमान को भी सऊदी अरब में नहीं उतरना चाहिए.

सऊदी अरब को दुनिया से काटने की कोशिश

इस धमकियों से सऊदी अरब के टूरिज्म क्षेत्र को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सऊदी अरब में अमेरिका के पूर्व राजदूत माइकल रैटनी के मुताबिक, हूथी विद्रोहियों के साथ युद्ध में सऊदी अरब के ऊर्जा संयंत्रों के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर तबाही मच सकती है. उनका कहना है कि हूती विद्रोही धीरे-धीरे सऊदी अरब पर तनाव बढ़ा रहे हैं. हूतियों की ओर से शुरुआत में सऊदी अरब के समुद्री मार्गों की नाकाबंदी की थी. अब हवाई अड्डों को निशाना बनाकर सऊदी अरब के हवाई यातायात में रुकावट डाल रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Saudi Arabia