SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महंगा किराया, घरों की कमी और बेदखली... स्पेन में हाउसिंग क्राइसिस के खिलाफ सड़कों पर हजारों लोग

स्पेन की राजधानी मैड्रिड समेत लगभग 50 शहरों में हजारों लोगों ने बढ़ते किराए और गंभीर होते हाउसिंग क्राइसिस को लेकर प्रदर्शन किया. इन सभी की सरकार से मांग है कि देश के अंदर गातार किराए में हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाई जाए. साथ ही किरायेदारों को बेदखली से सुरक्षा देने की भी मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की तादाद 70 हजार से भी ज्यादा थी, जिनके हाथों में कई तरह के पोस्टर और बैनर भी थे.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 03, 2026, 21:16 IST | Updated: Oct 03, 2026, 21:21 IST
Image Credit: बड़ी तादाद में प्रदर्शन करते लोग (रॉयटर्स)
Join

स्पेन की राजधानी मैड्रिड समेत लगभग 50 शहरों में हजारों लोगों ने बढ़ते किराए और गंभीर होते हाउसिंग क्राइसिस को लेकर प्रदर्शन किया. इन सभी की सरकार से मांग है कि देश के अंदर गातार किराए में हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाई जाए. साथ ही किरायेदारों को बेदखली से सुरक्षा देने की भी मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की तादाद 70 हजार से भी ज्यादा थी, जिनके हाथों में कई तरह के पोस्टर और बैनर भी थे.

स्पेन में प्रदर्शन का मामला क्या है?

दरअसल स्पेन के अंदर बड़ी तादाद में लोग किराए पर रहते हैं और पिछले कई वर्षों घरों के किराए में तेजी से इजाफा हो रहा है. किराया इतना बढ़ गया है कि लोगों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा उन्हें घर, बिजली और पानी जैसी चीजों के लिए खर्च करना पड़ रहा है. यह काफी समय से चल रहा है लेकिन हाल ही में 87 साल की एक महिला 'मारिया डेल कारमेन अबास्कल' को उस घर से बेदखल कर दिया गया, जहां वह 70 वर्षों रह रही थी. महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर लेकर जाया गया. आखिर में उन्हें अस्पताल में दाखिल करना पड़ा. यह घटना सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा फैल गया और लोग सड़कों पर उतर आए. हालात कंट्रोल से बाहर होता देख जिस कंपनी ने उन्हें घर से बाहर निकाला था, बाद में उन्हें वहीं वापस रहने की इजाजत दे दी.

AP के मुताबिक मारिया डेल कारमेन 1956 से इस मकान में रह रही थीं. अपने माता पिता की मौत के बाद उसी घर में बतौर किरायदार रहने लगीं. हालांकि, जिस इमारत में वो किराये पर रही थीं, उसका मालिकाना हक एक इन्वेस्टमेंट फंड के पास चला गया. जिसके बाद उनका किराया 500 यूरो से बढ़ाकर 2650 यूरो प्रति महीने किया गया. हालांकि बाद में 1650 यूरो कर दिया गया. जबकि महिला की पेनशन की रकम इतनी नहीं थी कि वो इतना ज्यादा किराया भर सकें और फिर अपना बाकी का खर्च भी वहन कर सकें.

प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज की सरकार ने किरायेदारों की सुरक्षा के लिए कुछ इमरजेंसी उपाय संसद में रखे. जैसे-

हालांकि सरकार के इन प्रस्तावों को संसद में बहुमत नहीं मिला, सरकार लोगों को राहत देना चाहती थी लेकिन संसद में प्रस्ताव पास ना होने की वजह से अधूरा रह गया. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के इस प्रस्ताव के खिलाफ Popular Party, Vox और Catalan separatist party Junts समेत कई पार्टियों ने वोट किया. यह प्रस्ताव गिरने के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES