SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लॉरेंस गैंग पर शिकंजा: ‘मोस्ट वांटेड’ गोल्डी बराड़ के सिर 9.6 करोड़ का इनाम, अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI का एक्शन

अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सुराग देने वाले को 10 लाख डॉलर तक का इनाम देने का ऐलान किया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Sep 29, 2026, 06:20 AM IST | Updated: Sep 29, 2026, 08:04 AM IST
Image Credit: गोल्डी बराड़ फोटो (AI)
Join

अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई ने दूसरे देशों से आए बड़े अपराधियों पर काबू पाने की मुहिम में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पेंच कस दिए हैं. लॉरेंस गैंग का मोस्ट वांटेड भगोड़ा गोल्डी उत्तर अमेरिकी से गैंग को ऑपरेट करता है. सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के सिर पर एफबीआई ने 9.6 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है. बराड़ पर सीधा आरोप है कि वह, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सभी ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप की हर एक्टिविटी में सीधे तौर पर एक्टिव है. गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में जबरन वसूली, टारगेट किलिंग्स और मादक पदार्थों की तस्करी समेत तमाम गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं. अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट में दर्ज जानकारी के मुताबिक बराड़ के अपराध का क्षेत्र नॉर्थ अमेरिका से लेकर कनाडा तक है.

 'टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स'

एफबीआई की प्रेस रिलीज के मुताबिक संगठित अपराधों पर काबू पाने के लिए यह एक्शन लिया गया है. क्योंकि गोल्डी बराड़, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का टॉप मोस्ट ऑपरेशनल लीडर है. जो पूरे अमेरिका खासकर दक्षिणी कैलिफोर्निया और कनाडा में टारगेटेड किलिंग के कई मामलों में शामिल रहा है.

FBI के मुताबिक बराड़ का दिमाग राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों पर हमलों को अंजाम देने के साथ-साथ फायरिंग, किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, ड्रग्स डिलीवरी और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर हिंसक अपराधों में सीधे तौर पर शामिल रहा है.

ऑपरेशन हार्ड बॉल का अगला चरण!

फेडरल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो के मुताबिक, बराड़ का नाम उसकी 'दस मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स' लिस्ट में पड़ चुका है. एजेंसी ने कहा कि गोल्डी बराड़ की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे पकड़ने के लिए उसके सिर पर इनाम घोषित किया गया है.

आपको बताते चलें कि इनके अपराधों से तंग आकर अमेरिका, कनाडा और यूरोप की सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चलाया था, जिसके तहत इस अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट के कई गुर्गों पर शिकंजा कसते हुए चार्जशीट दाखिल की गई थी.

एजेंसी को लगता है कि वो जल्द ही कानून की गिरफ्त में होगा.

बहुचर्चित मामले

हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस में इस गैंग का नाम उठा था. कनाडा में तीन महीने पहले खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने पहली बार चार्जशीट दाखिल हुई थी. उसमें यह दावा किया गया है कि हत्या का आदेश भारतीय जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और फरार चल रहे गोल्डी बराड़ ने दिया था.

उसी दौरान गोल्डी बराड़ ने दावा किया था कि उसने और उसके साथियों ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या इसलिए की क्योंकि वह ड्रग्स के धंधे में नाबालिगों का इस्तेमाल करता था. निज्जर हत्याकांड के चलते भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव खड़ा हो गया था.

भारत से फरार

गोल्डी बराड़ लंबे समय से फरार है. उसके कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में होने के दावे किए जाते रहे हैं. उस पर मशहूर कैफे और रेस्टोरेंट समेत अन्य कारोबारियों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से जबरन पैसे वसूलने और व्यापारिक गतिविधियों में दखल देने के आरोप भी लगे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES