SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूरोपीय संसद में लगा ट्रंप का सोने से बना 'न्यूड स्टैच्यू': एक हाथ में तराजू और दूसरे में गोल्फ कोर्स; क्या है संदेश?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक स्टैच्यू यूरोपीय संसद में प्रदर्शित किया गया है. इसमें ट्रंप के बदन पर कपड़े नहीं हैं और वो एक कमजोर शख्स के कंधे बैठे हुए हैं.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 08, 2026, 05:40 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 08:29 PM IST
Join

यूरोपीय संसद की एक इमारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बेहद चौंकाने वाली व्यंग्यात्मक मूर्ति चर्चा का विषय बनी हुई है. इस स्टैच्यू में ट्रंप को एक छोटे कद के शख्स के कंधों पर बैठे हुए दिखाया गया है. खास बात यह है कि मूर्ति में ट्रंप को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है. स्टैच्यू में उनके हाथों को भी प्रतीकों के जरिए दिखाया गया है. एक हाथ में गोल्फ स्टिक है, जबकि दूसरे में तराजू नजर आता है. पैरों के पास रखी गेंद भी सामान्य गोल्फ बॉल से अलग दिखाई देती है और उसका आकार ग्लोब जैसा रखा गया है. इस पूरे व्यंग्यात्मक चित्रण को और खास बनाती है मूर्ति पर चढ़ी 23 कैरेट सोने की परत, जिसने इसे देखने में और भी आकर्षक और विवादास्पद बना दिया है.

ट्रंप के इस स्टैच्यू को डेनिश मूर्तिकार जेन्स गैल्शियोट ने बनाया है. जिसका नाम नाम 'The Orange Plague' यानी 'ऑरेंज प्लेग' रखा गया है. स्टैच्यू के नीचे एक पट्टिका लगी है जिस पर लिखा है,'मैं एक आदमी की पीठ पर बैठा हूं. वह मेरे बोझ तले दब रहा है. मैं उसकी मदद करने के लिए कुछ भी करूंगा. उसकी पीठ से नीचे उतरने के अलावा. अन्याय का राजा.' गैल्शियोट का कहना है,टयह ट्रंप की अस्थिर जलवायु और विदेश नीतियों के खिलाफ एक व्यंग्यात्मक विरोध है.'

क्यों बनाया ट्रंप का ऐसा स्टैच्यू?

गैल्शियोट ने अपनी वेबसाइट पर लिखा,'देश और गैर-सरकारी संगठन, दोनों ही ट्रंप और उनकी नीतियों से निपटने के तरीके पर खुलकर चर्चा करने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें टैरिफ, फंड में कटौती, निर्वासन या इसी तरह की कार्रवाई का डर रहता है.' उन्होंने आगे लिखा,'यह मूर्ति अस्पष्ट मुद्दे को संबोधित करने और इस बारे में एक जरूरी डिबेट शुरू करने के लिए बनाई गई है कि अमेरिका किस प्रकार जलवायु आपदा का मुकाबला करने के दुनिया के एकमात्र मौके को खत्म कर रहा है.'

20000 3D प्रिंटेड भी छपवाए

गैल्शियोट मेहमानों को इस मूर्ति का एक 3D प्रिंटेड चित्र भी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि लगभग 20000 इस तरह के चित्र बनाए गए हैं, जो ना सिर्फ मेहमानों को बल्कि यूरोपीय संसद के कर्मचारियों को भी दी जा रही हैं.

'ट्रंप की प्रतिक्रिया की कोई चिंता नहीं'

गैल्शियोट को यूरोपीय पार्लियामेंट में डेनमार्क के वामपंथी संसद सदस्य पेर क्लॉसेन बुलाया था. क्लॉसेन का कहना है,'अगर कोई इस मूर्ति को यूरोपीय संसद में बर्दाश्त नहीं कर सकता, तो विश्व मंच पर उसकी कोई जगह नहीं है.' उन्होंने यह भी कहा,'उन्हें ट्रंप की प्रतिक्रिया की कोई चिंता नहीं है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES