SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जर्मनी में दर्दनाक हादसा: रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 भारतीय नागरिकों की मौत

जर्मनी के बोखुम में एक रिहायशी बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन भारतीयों की जान चली गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 14, 2026, 09:09 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 09:29 PM IST
Image Credit: रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से तीन भारतीयों की मौत
Join

जर्मनी के बोखुम शहर से एक दर्दनाक खबर आई है. यहां एक बिल्डिंग में आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से 3 भारतीयों की मौत हो चुकी है. 5 अन्य लोग घायल हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह खौफनाक हादसा 14 अक्टूबर यानी बुधवार को हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है. पुलिस इसे सिर्फ हादसा न मानकर हत्या के एंगल से जांच कर रही है.

जर्मन मीडिया WDR ने बोखुम पुलिस के हवाले से जानकारी दी है, हादसे में जान गंवाने वालों में 25 और 27 साल की दो युवतियां और एक 26 साल का युवक शामिल है. वे भारत में कहां के रहने वाले थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

वहीं, धुएं में दम घुटने से 5 लोग बीमार हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. ये पांचों लोग किस देश के हैं, इसका भी अभी पता नहीं चल पाया है.

संदिग्ध से पूछताछ में जुटी पुलिस

जर्मन मीडिया के मुताबिक, जिस आरोपी को पकड़ा गया है, उसकी उम्र 41 साल है. वो एक रोमानियाई नागरिक है. बोखुम पुलिस को शक है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी से नहीं लगी, बल्कि इसके पीछे साजिश है. अब जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग जानबूझकर लगाई गई थी या यह किसी लापरवाही का नतीजा थी. फिलहाल पकड़े गए संदिग्ध से पुलिस पूछताछ की जा रही है.

मुश्किल से बिल्डिंग में घुस पाया राहत और बचाव दल

यह घटना बोखुम के हॉफस्टेड इलाके की है. स्थानीय समय के मुताबिक, तड़के करीब 4:15 बजे इमरजेंसी टीमों को इसकी सूचना मिली. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों को दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में तीन लोग मृत मिले. वहीं. धुएं की वजह से दम घुटने से बेहोश हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसमें राहत और बचाव की टीमें काफी मुश्किल से पहुंच सकीं, क्योंकि आग तेजी से सीढ़ियों तक फैल गई थी, लिहाजा दमकल कर्मी ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों तक सीढ़ियों के रास्ते नहीं पहुंच पा रहे थे.

ये भी पढ़ें: Strait of Hormuz में बारूदी धमाका, 2500 कंटेनर लेकर डूबा विदेशी जहाज, सामने आया वीडियो

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES