)
दुनिया के सबसे बिजी समुद्री रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज की खाड़ी में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बड़ा मालवाहक जहाज पानी के अंदर बिछी बारूदी सुरंग से टकराकर पलट गया. टक्कर के बाद भीषण आग लगी और वह समुद्र में समा गया. हादसे का शिकार हुआ जहाज खतरनाक रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था.
🚢The container Ship GFS PRIDE, belonging to the Islamic Republic of #Iran's Navy (#IRIN) and reportedly damaged (or detonated by a mine) while navigating a route not authorized by #Iran near the #Omani coast of the #StraitofHormuz, sank today. Local fishing boats from #Oman and #Iran are now gathering in the area, and people are attempting to salvage the contents of the containers.
— Mahalaxmi Ramanathan (@MahalaxmiRaman) October 14, 2026
ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है. यह जहाज 2,500 से ज्यादा कंटेनर लेकर जा रहा था.
The IRGC says that a container ship “carrying contraband” and attempting to pass through “an unauthorised and dangerous route” in the Strait of Hormuz exploded and caught fire after striking a naval mine, reports Iranian state media. 🔴 LIVE updates: https://t.co/tLBOEzvAo3 https://t.co/Y4anFDHUlR
— Al Jazeera English (@AJEnglish) October 14, 2026
IRGC ने अनुसार, यह नेवल माइन से टकराया गया. टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ. भीषण आग लग गई और कुछ ही देर में जहाज अनकंट्रोल होकर होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से में पानी के भीतर समा गया. यह जहाज किस देश का था, उस पर कितने क्रू मेंबर्स थे, इस बारे में फिलहाल कोई डिटेल सामने नहीं आई है.
Footage from earlier this morning of the Singaporean container ship - GFS PRIDE #IranWar #Hormuz https://t.co/Vzy0ZyXywb
— Live-AIS.com (@live_ais_com) October 14, 2026
इस घटना के बाद ईरानी अधिकारियों ने स्थानीय नाव चलाने वालों और मछुआरों को अलर्ट रहने को कहा है, ताकि वे पानी में तैर रहे कंटेनरों से न टकराएं.