Flydubai Flight Incident: क्या UAE में रची जा रही थी 9/11 जैसी साजिश? फ्लाईदुबई फ्लाइट की टेरर एंगल से जांच शुरू
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हालिया घटना के बाद आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है. क्या यूएई में 9/11 जैसी साजिश रची जा रही थी? जांच एजेंसियों ने टेरर एंगल से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सुरक्षा एजेंसियों के कान तब खड़े हो गए, जब फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट को लेकर बड़ा आतंकी अलर्ट सामने आया. शुरुआती इनपुट के बाद UAE की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच 9/11 जैसे किसी बड़े आत्मघाती हवाई हमले की साजिश के एंगल से कर रही हैं. विमान में संदिग्ध गतिविधि और सुरक्षा चूक की आशंका के चलते तुरंत कड़े कदम उठाए गए और पूरे रूट व यात्रियों की गहन पड़ताल शुरू कर दी गई.
UAE का खुफिया तंत्र अब यह पता लगाने में जुटा है कि क्या किसी वैश्विक आतंकी संगठन के स्लीपर सेल ने विमान को हाईजैक करने या किसी अहम ठिकाने से टकराने का खाका तैयार किया था. इस गंभीर खतरे ने खाड़ी देशों में हवाई सुरक्षा को लेकर हड़कंप मचा दिया है.
UAE ने बनाई जांच टीम
UAE के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने मामले की परिस्थितियों और कारणों की जांच के लिए लोक अभियोजन के विशेषज्ञ सदस्यों की एक टीम गठित करने का आदेश दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि विमान UAE में रजिस्टर्ड है और उसी का फ्लैग लेकर उड़ रहा है. इसलिए विमान में हुए अपराधों की जांच का अधिकार UAE की न्यायिक व्यवस्था के पास है, भले ही घटना UAE के बाहर हुई हो.
आतंकी कनेक्शन की भी होगी जांच
जांच में घटना से जुड़े सभी पहलुओं और संभावित मकसद को देखा जाएगा. इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना का किसी आतंकी गतिविधि या इरादे से संबंध था या नहीं. साथ ही किसी तरह की पूर्व योजना या निर्देश की संभावना की भी जांच होगी. UAE ने घटना के दौरान सहयोग और कार्रवाई के लिए सऊदी अधिकारियों का आभार जताया है. मंत्रालय ने कहा कि जांच पूरी होने और आधिकारिक नतीजे सामने आने तक लोगों को अटकलों और अपुष्ट जानकारी से बचना चाहिए.
सुमित मच्छार को इलाज के लिए दुबई एयरलिफ्ट किया
बुधवार (30 सितंबर) को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया था. ये पायलट ओमान का नागरिक था. मच्छार ने अपनी जान पर खेलकर विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई और विमान की इजरायल में सुरक्षित लैंडिंग करवाई. अब सुमित मच्छार को इलाज के लिए सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की कर दी है.
फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय ने फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 को रास्ते में मोड़कर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. फ्लाईदुबई के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में विवाद हुआ था. इसके बाद विमान में मौजूद फ्लाईदुबई के चालक दल के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित रखा.