SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गीजा में भीषण हादसा: डीजल-पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, भीषण आग से 21 की मौत; कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें

इजिप्ट में बेहद खतरनाक हादसा हुआ है. जहां डीजल-पेट्रोल और गैस ले जा रहा ट्रक पलटने के बाद भयानक आग की चपेट में आ गया.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 26, 2026, 06:19 IST | Updated: Nov 26, 2026, 06:43 IST
Image Credit: इजिप्ट में आग (Reuters)
Join

मिस्र के ऐतिहासिक गीजा इलाके के नजदीक पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स ले जा रहा एक टैंकर पलटने के बाद भयानक आग की चपेट में आ गया. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. कई घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हादसा इतना भयानक था कि कुछ धमाकों की आवाज भी सुनाई दी. आग की ऊंची-ऊंची लपटें काफी दूर तक देखी गईं. मंत्रालय ने अपने शुरुआती बयान में बताया कि 12 लोग आग से झुलस गए हैं, जबकि एक शख्स को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया.

रेस्क्यू जारी

मंत्रालय ने बताया कि खबर मिलते ही इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीमों ने काम शुरू किया. 23 एम्बुलेंस और दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को बचाव अभियान में लगाया गया. स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार आग की घटना के बाद दी जा रही चिकित्सा सहायता पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने घटनास्थल के पास के अस्पतालों को अपनी तैयारियों को और बेहतर करने का निर्देश दिया है.

आग पर काबू पाया गया

सरकारी समाचार पोर्टल 'अल-अहराम' ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. फौरन, ट्रैफिक पुलिस ने सड़क को बंद करके और वाहनों को दूसरे रास्तों से जाने के लिए कहा, ताकि भीड़ न बढ़े और अन्य वाहन चालक सुरक्षित रहें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES