SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पाकिस्तान में भूकंपः महसूस हुए 5.8 तीव्रता के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

पड़ोसी देश पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज (शनिवार, 17 अक्टूबर) की सुबह करीब साढ़े 10 बजे 5.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. भूकंप का केंद्र बिंदु बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार शहर से लगभग 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 17, 2026, 11:07 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:41 AM IST
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Join

पड़ोसी देश पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज (शनिवार, 17 अक्टूबर) की सुबह करीब साढ़े 10 बजे 5.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. भूकंप का केंद्र बिंदु बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार शहर से लगभग 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. धरती के महज 10 किलोमीटर नीचे केंद्र बिंदु होने से भारत के जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस हुए. आमतौर पर कम गहराई के भूकंप काफी ज्यादा तबाही मचाते हैं, गनीमत है कि इस बार ऐसा नहीं देखने को मिला. फिलहाल, इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है.

 

शिमला में भी महसूस हुए झटके

इससे पहले भारत के हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए थे. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर 4.1 तीव्रता के झटकों से पहाड़ी राज्य हिल गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्रबिदु शिमला में धरती की गहराई में 10 किलोमीटर अंदर दर्ज किया गया. 

इन झटकों से लोग सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि शिमला के रामपुर में भूकंप की वजह से एक अस्पताल की दीवार से पत्थर गिरने लगे. हालांकि, अस्पताल की बिल्डिंग को कोई ज्यादा छति पहुंचने की जानकारी नहीं है.

भूकंप से कोलंबिया में मची थी भारी तबाही

हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी. यहां 7.4 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतों को काफी नुकसान हुआ था. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप की वजह से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारो लोग घायल हुए. 

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की वजह से 426 लोग अब भी लापता हैं. संयुक्त राष्ट्र ने इसे बड़ी भारी आपदा बताया है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस भूकंप के बाद देश में अभी भी करीब 12 लाख लोगों को सहायता की जरूरत है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES