SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रंप के पिट्ठू बने शहबाज? सीक्रेट ट्रांजिट हब पर उठे सवाल: अमेरिका के इस खतरनाक खेल से डरी दुनिया

मिडटर्म हारने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है और इसमें पाकिस्तान की बड़ी भूमिका है. ईरानी और अफगान प्रवासियों को पाकिस्तान के रास्ते खदेड़ने का योजना तैयार की गई है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 12, 2026, 09:25 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 10:29 AM IST
Image Credit: क्या पाकिस्तान में ट्रम्प का कोई गुप्त ट्रांजिट हब है? (AI तस्वीर)
Join

ईरानी और अफगान प्रवासियों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खतरनाक प्लान पर बड़ा बवंडर खड़ा हो गया है. ट्रंप ने मुस्लिम मुल्कों के प्रवासियों को वापस भेजने के लिए पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने का खतरनाक योजना बनाई थी, लेकिन अमेरिकी अदालत के कारण इसे धरातल पर नहीं उतार सके. अमेरिकी अदालत ने भले ही ट्रंप की साजिशों को नाकाम कर दिया, लेकिन इससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खुल गई. इस घटना का खुलासा होने से यह क्लियर हो गया कि चंद पैसों के लिए पाकिस्तान कुछ भी कर सकता है. दरअसल, ट्रंप ने ईरानी और अफगान प्रवासियों को वापस भेजने को लेकर पाकिस्तान को ट्रांजिट हब की तरह इस्तेमाल करने का प्लान तैयार किया था. अमेरिकी अदालती दस्तावेजों से पता चला है कि इन लोगों को वापस भेजने वाली उड़ानों को इस्लामाबाद के रास्ते ले जाने की योजना थी. ईरानी बंदियों के पाकिस्तानी ट्रांजिट वीजा भी जारी कर दिए गए थे और दो बार कोशिश की गई.

ट्रंप के खतरनाक प्लान की पोल खुली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी प्रवासियों को डिपोर्ट करने की पहली कोशिश रविवार को की गई थी, लेकिन अंत समय में फ्लाइट को उड़ने से रोक दिया गया. इसके बाद मंगलवार को फिर से एक कोशिश की गई. करीब 9 ईरानी प्रवासियों को लेकर एक विमान ने अमेरिका से उड़ान भरी, लेकिन पाकिस्तान ने इन यात्रियों को लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद विमान को वापस अमेरिका लौटना पड़ा. 

ट्रंप का सीक्रेट ट्रांजिट हब बना पाकिस्तान?

इस घटनाक्रम पर पाकिस्तान ने यह तो माना है कि उसने अपनी जमीन का इस्तेमाल ट्रांजिट पॉइंट के तौर पर इस्तेमाल करने के प्रस्ताव पर अमेरिका के साथ बातचीत की है. हालांकि, पाकिस्तान ने अभी इस पर समझौता होने से साफ इनकार कर दिया. पाकिस्तान ने कहा कि अभी इस प्रस्ताव पर वाशिंगटन के साथ कोई समझौता तय नहीं हुआ है. यही वजह है कि विमान को वापस भेज दिया गया था.

ट्रंप के फैसले से डरी पूरी दुनिया

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी और अफगान प्रवासियों को इस्लामाबाद के रास्ते वापस भेजने की योजना तैयार की है. चूंकि, अमेरिका के ईरान और अफगानिस्तान के साथ संबंध अच्छे नहीं है, इस वजह से उनके नागरिकों को पहले पाकिस्तान के रास्ते वापस भेजा जाएगा. हालांकि, पाकिस्तान के भी इन देशों के साथ संबंध कोई खास नहीं है. लिहाजा, इन देशों के नागरिकों को पाकिस्तान में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. यही वजह है कि ट्रंप के इस फैसले की दुनियाभर में आलोचना हो रही है.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में मचेगा घमासान, यूरोप तक पहुंचेगी ईरान की मिसाइलों की मार: तेहरान ने फिर अमेरिका को चेताया, नया टारगेट भी बताया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES