SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

US Midterm Election: नोबेल की खीझ, नार्वे से नाराजगी और डेमोक्रेटिक सीनेट कैंडिडेट पर निशाना, मिशिगन रैली में खूब बरसे ट्रंप

मिशिगन रैली में डोनाल्ड ट्रंप का शांति नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने की खीझ साफ देखने को मिली. उन्होंने अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नार्वे पर जमकर निशाना साधा. डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद भी ट्रंप के निशाने पर रहे.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 26, 2026, 12:00 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 12:07 PM IST
Image Credit: मिशिगन रैली में खूब बरसे ट्रंप
Join

अमेरिका के मिशिगन प्रांत में होने वाले सीनेट चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी अग्रेसिव नजर आ रहे हैं. रविवार (25 अक्टूबर) को मिशिगन प्रांत में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद पर जोरदार हमला बोला. अब्दुल अल-सैयद को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर से भाषा की सारी मर्यादा लांघते हुए उनकी तुलना एक आतंकवादी से की. ट्रंप ने अब्दुल अल-सैयद पर यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उन्हें समर्थन नहीं करने की अपील की. उन्होंने जनता से कहा कि एक जिहादी को कैपिटल (संसद भवन) में घुसने से रोकें. ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने अल-सैयद की तुलना 9/11 के उन आतंकवादियों से की.

अब्दुल अल-सैयद पर विवादित टिप्पणी

अब्दुल अल-सैयद पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि मिशिगन वाला आदमी काफी बुरा है. उसे मैं 'मोहम्मद' कहता हूं. राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अगर आपको दुनिया के उस हिस्से के किसी व्यक्ति के नाम को लेकर कोई सवाल हो, तो बस उसे 'मोहम्मद' कह दीजिए. 64% मामलों में आप सही ही होंगे. ट्रंप ने कहा कि अगर वह मिडटर्म इलेक्शन जीत गए, तो फिर अमेरिकी सीनेट में एंट्री से पहले मेटल डिटेक्टर से उनकी सिक्योरिटी जांच करानी चाहिए. ट्रंप इससे पहले भी अब्दुल अल-सैयद को जिहादी कह चुके हैं. राष्ट्रपति ने कहा था कि वह (अल-सैयद) मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े हुए हैं और ऐसे शख्स को हमारी सीनेट में नहीं होना चाहिए.

नोबेल को लेकर नार्वे पर उतारी खीझ

मिशिगन रैली में ट्रंप का शांति नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने का दर्द साफ देखने को मिला. उन्होंने इसे लेकर नार्वे पर भी जमकर हमला बोला. राष्ट्रपति ने कहा कि अब नॉर्वे के नागरिकों का अमेरिका में स्वागत नहीं है, क्योंकि ओस्लो स्थित नोबेल समिति ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया. राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने नॉर्वे को अपने 'शिट हाउस देशों' (बेहद खराब देशों) की सूची में शामिल कर लिया है.

'नॉर्वे एक शिट हाउस देश'- ट्रंप

ट्रम्प ने मिशिगन में एक रैली में कहा कि मुझे नॉर्वे से कोई प्यार नहीं है. सच कहूं तो नॉर्वे बहुत ही बकवास जगह है. उन्होंने आगे कहा कि असल में नॉर्वे एक 'शिट हाउस' (बेहद खराब) देश बन गया है. उन्होंने कहा कि अब नॉर्वे के नागरिकों को अमेरिका में एंट्री नहीं दी जाएगी. इससे पहले ट्रंप ने नॉर्वे और स्वीडन जैसे देशों से आने वाले प्रवासियों का स्वागत करने की बात कही थी, लेकिन शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने से वह इस बयान से पलट गए हैं.

शांति का नोबेल नहीं मिलने से नाराज ट्रम्प ने अब नार्वे को भी हैती, लीबिया, सोमालिया और यमन जैसे देशों के साथ खड़ा कर दिया है. उन्होंने इन देशों की तरह नार्वे के लिए 'शिट हाउस' की बात कही है. ट्रंप ने कहा कि 2025 में उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार क्यों नहीं मिला था, यह अब समझ में आ चुका है. इस साल तो उन्हें पक्का यह पुरस्कार मिल जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें- ऑर्डर आउट, सहम उठा व्हाइट हाउस: ईरान के 'आतंकी हमले' की आशंका के बाद हड़कंप, US ने कई देशों से बुलाए राजनयिक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES