App

व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली, भारतीयों ने US प्रेसिडेंट को गिफ्ट की हनुमान चालीसा, ट्रंप ने चीफ ऑफ स्टाफ को बदला

मिडटर्म में हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीफ ऑफ स्टाफ के पद से सूसी वाइल्स की विदाई कर दी है. अब स्टीफन मिलर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. सख्त इमिग्रेशन नीतियों के प्रमुख चेहरे रहे मिलर को राष्ट्रपति का सबसे भरोसेमंद सलाहकार माना जाता है.

व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली, भारतीयों ने US प्रेसिडेंट को गिफ्ट की हनुमान चालीसा, ट्रंप ने चीफ ऑफ स्टाफ को बदला
Image Credit: भारतीय उद्यमी ने ओवल ऑफिस में ट्रम्प के साथ दिवाली मनाई (Photo- APF)

अमेरिकी राष्ट्रपति के घर यानी व्हाइट हाउस में शुक्रवार (6 नवंबर) को दिवाली समारोह का आयोजन किया गया. इसमें भारतीय मूल की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं.  इस दौरान भारतीय उद्यमियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'हनुमान चालीसा' गिफ्ट की है. भारतीय टेक उद्यमी और GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल ने अमेरिकी राष्ट्रपति को 'हनुमान चालीसा' गिफ्ट करते हुए इसे भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती का प्रतीक बताया. 

गोंडल ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना मेरे लिए सम्मान की बात है. मुझे उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट करके गर्व महसूस हुआ. उन्होंने आगे लिखा कि जब दीये जलाए जा रहे थे, तब मेरी प्रार्थना भारत और अमेरिका के बीच मित्रता के लिए तथा अंधकार पर प्रकाश की विजय के लिए थी.

Hanuman Chalisa

ट्रंप ने बदल दिया चीफ ऑफ स्टाफ

उधर, मिडटर्म में हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी में जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. एक तरफ जेडी वेंस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच दरार की खबरें आ रही हैं, तो दूसरी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की नाराजगी की खबरें भी सामने आ रही हैं. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. मिड टर्म के नतीजे घोषित होने के बाद चीफ ऑफ स्टाफ पर गाज गिरी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने सूसी वाइल्स की स्टीफन मिलर को इस पद की जिम्मेदारी दी है. मिलर इससे पहले व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ (पॉलिसी) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे.

स्टीफन मिलर कब से संभालेंगी नई जिम्मेदारी?

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ पर एक पोस्ट करके कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वर्तमान डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और मेरे सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में से एक स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ चुना गया है. ट्रंप ने आगे बताया कि मिलर सोमवार (9 नवंबर) से चीफ ऑफ स्टाफ बनेंगे.

नए चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर को जानिए?

स्टीफन मिलर को राष्ट्रपति ट्रंप का विश्वासपात्र माना जाता है. सख्त इमिग्रेशन नीतियों के लागू करने में वह प्रमुख चेहरे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मिलर साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के साथ जुड़े थे और उनके लिए चुनावी स्पीच तैयार करते थे. हाल के वर्षों में वह व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम कर रहे थे. उनकी पहचान मुख्य रूप से ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More