SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुस्लिम मुल्क में दिवाली की धूम, रोशनी से नहाया UAE का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, शेख नाहयान ने खुद जलाया दीया

दुबई के अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर मे दिवाली की धूम देखने को मिली. इस मंदिर में करीब 30,000 लोगों ने एक साथ दिवाली का पर्व मनाया. यूएई सरकार के मंत्री शेख नहयान बिन ने BAPS हिंदू मंदिर में यूनिटी ऑफ लाइट्स का उद्घाटन किया और लोगों को दिवाली की बधाई दी.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 10, 2026, 01:15 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 01:35 PM IST
Image Credit: यूएई के सबसे बड़े मंदिर में दिवाली की धूम. (फोटो- एआई)
Join

भारत के साथ दुनिया के कई देशों में दिवाली की धूम देखने को मिली. गल्फ देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी दिवाली का पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया. विशेषकर अबू धाबी में स्थित BAPS हिंदू मंदिर में भी दीयों के इस त्योहार पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली, जहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे.

दिवाली के खास मौके पर BAPS हिंदू मंदिर को खास अंदाज में सजाया गया था. यहां पर खुद शेख नहयान बिन मुबारक भी दिवाली के मौके पर मंदिर पहुंचे. बता दें कि शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री हैं. संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के सदस्य ने दिवाली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं.

यूनिटी ऑफ लाइट्स का किया उद्घाटन

यूएई सरकार के मंत्री शेख नहयान बिन ने BAPS हिंदू मंदिर में यूनिटी ऑफ लाइट्स का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम को लेकर बीएपीएस की ओर से बताया गया कि दिवाली मनाने के लिए शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान हजारों लोगों के साथ शामिल हुए. कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अल नहयान मंदिर में पुजारियों से मुलाकात कर रहे हैं और लोगों से भी मिल रहे हैं.

दिवाली के मौके पर रोशनी से नहाया BAPS मंदिर

दिवाली के मौके यूएई स्थित BAPS मंदिर रोशनी से सराबोर है. दावा है कि दिवाली के मौके पर यहां पर 30,000 से अधिक लोग पहुंचे. मंदिर में सभी धर्मों के लोग दिवाली मनाते नजर आए. न केवल अबू धाबी में, बल्कि यूएई के अलग-अलग शहरों में भी दिवाली को उत्साह के साथ मनाया गया. यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी रविवार को यूएई और दुनिया भर में दिवाली का त्योहार मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दीं.

गौरतलब है कि यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो हर साल दिवाली का पर्व खास अंदाज में मनाते हैं. यूएई के दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी दिवाली के मौके पर खास रंगों में डूबा नजर आया. बुर्ज खलीफा पर लाइटों के माध्यम से दिवाली की बधाई दी गई.

पीएम मोदी ने किया था मंदिर का उद्घाटन

यूएई के अबू धाबी स्थित BAPS मंदिर का उद्घटन साल 2024 में किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था. अबू धाबी में इस मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं. बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने मंदिर का निर्माण कराया है. सबसे खास बात है कि इस मंदिर की जमीन यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दान में दी थी.

यह भी पढ़ें: फौजियों की ड्यूटी को पाकिस्तान अफसर ने बताया जिहाद, बोले- ये नौकरी नहीं, अल्लाह की दी हुई जिम्मेदारी है

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की मस्जिद से मिला बारूद का भंडार, भारत पर फोड़ा ठीकरा, फिर दिखा 'आतंकिस्तान' का दोगला चेहरा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES