)
कोविड-19 के कहर के बाद पिछले कुछ वर्षों में कोरोना से कई वेरिएंट सामने आएं. इस कड़ी में एक नए वेरिएंट ने फिर से दस्तक दी है, जिसका नाम PJ.2.1 है. हाल में ही इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया कि केवल लक्षणों के आधार पर यह पता लगाना मुश्किल होगा कि संक्रमण कोविड का है या फ्लू का. यही कारण है कि जरूरत पड़ने पर जांच कराना आवश्यक होगा.
दरअसल, हाल में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पुराने कोविड वेरिएंट के कुछ लक्षण सामान्य फ्लू से अलग हुआ करते थे. हालांकि, अब गले में खरास, सर्दी, नाक बहना और कई दिनों तक शरीर में रहने वाली थकान की जांच के बिना बता पाना कि ये कोविड है या सामान्य फ्लू काफी मुश्किल होने वाला है. बताया जा रहा है कि कोविड-19 के नए वेरिएंट PJ.2.1 के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू से मिलते जुलते हैं, लेकिन बगैर टेस्ट के इसके बारे में पता नहीं लगाया जा सकेगा.
दरअसल, PJ.2.1 कोविड-19 का नया स्ट्रेन है. हाल के दिनों में ही अमेरिका में इस वेरिएंट से जुड़े मामले सामने आए थे. अब इस वेरिएंट को लेकर WHO ने जानकारी शेयर की है. बताया गया कि PJ.2.1 से जुड़े संक्रमण को लेकर सामने आई जानकारी में गले में तेज दर्ज और बीमारी ठीक होने के बाद लंबे समय तक थकान रह सकती है.
उधर, रूस की संक्रामक रोग विशेषज्ञ और वायरोलॉजिस्ट एलेना मालिनिकोवा ने इन लक्षणों का जिक्र भी किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया कि ये नया वेरिएंट खतरनाक नहीं है इसके अधिकतर लक्षण फ्लू जैसे हैं.

जानकार बताते हैं कि पीसीआर टेस्ट से शरीर में SARS-CoV-2 वायरस के संक्रमण के बारे में पता लगाया जा सकता है. इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट वायरस के प्रोटीन की पहचान करता है. हालांकि, सामान्य कोविड टेस्ट से यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि क्या कोई शख्स कोविड-19 के नए वैरिएंट PJ.2.1 से संक्रमित है या नहीं.
कोविड-19 के नए वेरिएंट से सबसे अधिक उन लोगों को सतर्क रहना होगा, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे पहले इस बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी बीमारी से जूझ रहा है, तो सांस से जुड़े संक्रमण के लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टरों की सलाह लें.