SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फ्लाइट बुक, भागने की पूरी तैयारी: जासूसी के शक में US ने चीनी महिला को दबोचा, ताइवानी राष्ट्रपति का बेटा था टारगेट

Chinese Agent Caught In America: अमेरिका में एक रियल एस्टेट एजेंट को चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वानिंग झांग नाम की यह एजेंट फ्लाइटच पकड़कर बीजिंग भागने वाली थी. हालांकि, उसे समय रहते पकड़ लिया गया.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 05, 2026, 11:38 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:42 AM IST
Join


Chinese Spy In America: अमेरिका में FBI ने लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध चीनी एजेंट को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि वह अमेरिका स्थित ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे की जासूसी करती थी. 'CBS न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के इरविन की रहने वाली रियल एस्टेट एजेंट वानिंग झांग रविवार ( 4 अक्टूबर 2026) को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से शंघाई जाने वाली थी. हालांकि, उसे फ्लाइट में चढ़ने से पहले पकड़ लिया गया.

झांग को विदेशी सरकार के अनरजिस्टर्ड एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. झांग के पति एड्रिक डिंग भी उनके साथ ही फर्म में एक रियल एस्टेट एजेंट हैं. उन्होंने 'CBS न्यूज' की ओर से संपर्क किए जाने पर बताया कि उन्हें पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है.

भागने की तैयारी में थी जासूस 


लॉस एंजिल्स में FBI की काउंटरइंटेलिजेंस टीम के एक सदस्य ने फेडरल कोर्ट में झांग और उसके एक साथी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर दोनों पर सितंबर 2026 में सिएटल-वॉशिंगटन की यात्रा करने और ताइवान के एक टॉप ऑफिसर के परिवार के घर पर फोटो लेने का आरोप लगाया है. 'CBS न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, कानून प्रवर्तन के सूत्रों ने बताया कि झांद का टारगेट  ताइवान के राष्ट्रपति चिंग ते लाई के बेटे टिंग यू लाई थे. ताइवानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 साल के इंजीनिर टिंग यू ने अमेरिका में कॉलेज की पढ़ाई की है और उनकी पत्नी ह्सियाओ चेन के साथ उनका एक छोटा बेटा है, जो अमेरिका में पैदा हुआ है. वह वर्तमान में डच मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फिलिप्स में काम करते हैं.

ताइवान पर दबाव मनाना था मकसद 


FBI के स्पेशल एजेंट केविन होल्ट ने इससे पहले 3 अक्टूबर 2026 को एक आपराधिक शिकायत में लिखा था,' अगर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC)किसी संभावित संघर्ष के दौरान ताइवान के राष्ट्रपति पर दबाव बनाना चाहता है, तो ताइवान के एक हाई रैंकिंग ऑफिसर के करीबी रिश्तेदारों के ठिकाने और फोटो, जिनमें उनके घरों और कारों की तस्वीरें भी शामिल हैं चीन के लिए उपयोगी हो सकती हैं.' बता दें कि ताइवान दशकों से जियोपॉलिटिक्स तनाव को झेल रहा है. एक तरफ वह खुद को स्वतंत्र होने का दावा करता है, तो वहीं दूसरी और चीनी सरकार इसे चीन का हिस्सा मानती है.    

राष्ट्रपति के बेटे को कर रही ट्रैक


शिकायत में कहा गया कि 34 साल की झांग और 'इंडीविजुअल 1' के रूप में नामित एक व्यक्ति ने 1 सितंबर 2025 को लास वेगास से सिएटल के लिए उड़ान भरी. उसने एक कार किराए पर ली और अपने टारगेट के घर चले गए. शिकायत में शामिल पड़ोसी के सिक्योरिटी कैमरे की फोटोज में दोनों को उस शाम घर पहुंचते समय टिंग यू,उनकी पत्नी और उनके बच्चे की क्लिप बनाते हुए दिखाया गया है. शिकायत के मुताबिक, झांग ने अपने एक दूसरे चीनी हेल्पर को मैसेज भेजा कि उसने टिंग को देख लिया है और वह वीडियो रिकॉर्ड कर रही है. 

FBI एजेंट ने लिखा कि चीनी मैसेजिंग ऐप 'वीचैट' के मैसेज झांग के आईक्लाउड अकाउंट पर सर्च वारंट के जरिए प्राप्त किए थे. एजेंट ने लिखा,' झांग कम से कम 2 ऐसे लोगों के संपर्क में थी, जिनके बारे में उसने स्वीकार किया था कि वे चीनी सरकार के लिए काम करते हैं.'

कोर्ट पेश होगी जासूस 


कैलिफॉर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के फर्स्ट असिस्टेंट US अटॉर्नी बिल एसेली ने सोशल मीडिया हैंडल 'X'पर लिखा,' झांग ने एक सहयोगी के साथ मिलकर इस यात्रा का इंतजाम किया और पकड़े जाने से बचने के लिए सीक्रेट तरीकों का इस्तेमाल किया. उन्होंने अटॉर्नी जनरल को कभी नहीं बताया कि वह किसी विदेशी सरकार के लिए काम कर रही थीं, जो कि एक फेडरल क्राइम है.' उन्होंने कहा कि झांग सोमवार ( 5 अक्टूबर 2026) को संघीय अदालत के सामने पेश होंगी.  ताइवान के प्रेसीडेंट ऑफिस की प्रवक्ता कैरेन कुओ ने झांग की इन हरकतों की निंदा करते हुए इसे क्लासिक ट्रांसनेशनल रिप्रेशन यानी सीमा पार दमन का मामला बताया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES