)
चीनी वायुसेना का Z-10 लड़ाकू हेलिकॉप्टर इन दिनों काफी चर्चा में है. चीनी हेलिकॉप्टर ने ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) को मात देते हुए हवा में ऐसी स्टंटबाजी की, जिससे सभी लोग हैरान हैं. हवा में पेंडुलम की तरह झूलना, उल्टा उड़ना और जमीन के बहुत करीब से गोता लगाने की कलाबाजी करके, इस हेलिकॉप्टर ने गुरुत्वाकर्षण के नियमों को ही चुनौती दे डाला. हेलिकॉप्टर के इस खतरनाक स्टंट को देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली. अब इस पैंतरेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
CHINA’S ATTACK HELICOPTER defies gravity with INSANE PENDULUM-LIKE manoeuvre https://t.co/qy7VfEz5FN
— RT (@RT_com) November 1, 2026
जानकारी के मुताबिक, चीनी हेलिकॉप्टर ने यह करतबबाजी एयर शो के दौरान की. वायरल वीडियो में हेलिकॉप्टर को 540-डिग्री के कड़े स्पिन लेते और पेंडुलम की तरह झूलते हुए देखा जा सकता है. 'मिलिट्री वॉच मैगजीन' के अनुसार, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के बेड़े में शामिल Z-10 हेलिकॉप्टर किसी एयरशो में करतब दिखाने के अलावा भी कई हैरतअंगेज कारनामे करते रहते हैं. यह हेलिकॉप्टर जमीन से काफी कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता रखते हैं. इससे यह किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकते हैं.
चीन का स्वदेशी हेलिकॉप्टर है Z-10
बता दें कि Z-10 को चांगहे एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ने विकसित किया है. यह चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का मुख्य अटैक हेलिकॉप्टर है. चीन के दावे के मुताबिक, यह दुनिया के किसी भी हेलिकॉप्टर बहुत बेहतर है. ड्रैगन के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर में सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रेकॉग्निशन और सर्विलांस सिस्टम से लैस है, अमेरिकी AH-64E अपाचे से भी बेहतर है.
Z-10 की मुख्य विशेषताएं
इस हेलिकॉप्टर में अत्याधुनिक WZ-9G या WZ-16 इंजन लगे हैं. इनकी मदद से यह हेलिकॉप्टर कम ऊंचाई वाले इलाकों (जैसे तिब्बत या काराकोरम) में बेहतर काम करते हैं. यह कम पावर लॉस के साथ ज्यादा फुर्तीले हैं. यह हेलिकॉप्टर 23mm या 30mm चेन गन, एंटी-टैंक मिसाइलें (जैसे HJ-10 या CM-502KG), रॉकेट्स, एयर-टू-एयर मिसाइल जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस है, जिससे यह काफी खरतनाक बन जाता है. यह टैंक, पैदल सैनिकों और दुश्मन हेलिकॉप्टर्स पर हमला कर सकता है. हेलमेट-माउंटेड साइट, मिलीमीटर वेव रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम के कारण यह हेलिकॉप्टर हर मौसम में 24 घंटे उड़ान भरने की क्षमता रखता है.