App

चीन ने दागी टेक दुनिया की सबसे खतरनाक 'मिसाइल'! बिना पूछे खुद ठीक कर देगा कोड, अमेरिका की उड़ी रातों की नींद

चीन के AI स्टार्टअप DeepSeek ने लॉन्च किया नया 'Super Agent', जो डेवलपर्स की चैट पढ़कर बिना प्रॉम्प्ट के खुद कोडिंग प्रॉब्लम्स सॉल्व करेगा. Anthropic के Claude Code को सीधी टक्कर देने वाले इस AI एजेंट, $15 Billion की फंडिंग और US-China AI वॉर की पूरी इनसाइड स्टोरी...

चीन ने दागी टेक दुनिया की सबसे खतरनाक 'मिसाइल'! बिना पूछे खुद ठीक कर देगा कोड, अमेरिका की उड़ी रातों की नींद
Image Credit: DeepSeek ने लॉन्च किया नया 'Super Agent'

DeepSeek ने एक बार फिर पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं. कंपनी ने एक नया ओपन-सोर्स टूल पेश किया है जिसका नाम है Super Agent. यह कोई आम AI चैटबॉट नहीं है जिसे आप प्रॉम्प्ट देंगे और वो जवाब छापेगा. यह एक ऐसा ऑटोनॉमस 'Super-Agent' है जो डेवलपर्स की बातचीत पर नजर रखता है, बग्स पहचानता है और आपके बिना कहे खुद-ब-खुद कोड फिक्स करने के सुझाव दे देता है. आइए समझते हैं कि यह 'Super Agent' क्या है, यह Anthropic के Claude Code को कैसे टक्कर दे रहा है और क्यों अमेरिका-चीन की इस AI वॉर में यह अब तक का सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है.

क्या है यह 'Super Agent'?
अब तक हम AI का इस्तेमाल कैसे करते आए हैं? हम ChatGPT या Claude को खोलते हैं, उसमें कोई सवाल लिखते हैं या कोड पेस्ट करके कहते हैं - "भाई इसमें एरर खोज दो." इसे हम रिएक्टिव AI (Reactive AI) कहते हैं, यानी जब आप कहेंगे तब वो काम करेगा.

लेकिन DeepSeek का यह 'Super Agent' प्रोएक्टिव (Proactive) है.

आसान शब्दों में समझें तो यह बैकग्राउंड में शांति से बैठता है. जब सॉफ्टवेयर डेवलपर्स आपस में किसी ग्रुप चैट या फोरम में कोडिंग प्रॉब्लम्स डिस्कस कर रहे होते हैं, तो यह चुपचाप उस बातचीत को रीड करता है. जैसे ही इसे समझ आता है कि डेवलपर्स कहां अटक रहे हैं, यह बिना किसी के प्रॉम्प्ट या कमांड दिए अपने आप उस एरर को दूर करने का सॉल्यूशन सामने रख देता है.

DeepSeek ने अपने GitHub यूजर मैनुअल में साफ लिखा है कि इस एजेंट का मकसद है - "डेवलपर का कम से कम ध्यान खींचना और उसे ज्यादा से ज्यादा वैल्यू देना."

क्या होता है 'AI Harness' और यह काम कैसे करता है?
इस नए टूल के पीछे DeepSeek की एक स्पेशल टीम का हाथ है, जिसे Harness Team कहा जाता है. इस टीम को इसी साल की शुरुआत में बनाया गया था ताकि वे Anthropic जैसी अमेरिकी कंपनियों के कोडिंग टूल्स का तोड़ निकाल सकें.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में 'Harness' उस सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क या ढांचे को कहते हैं जो किसी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के चारों तरफ बनाया जाता है.

साधारण LLM सिर्फ टेक्स्ट या कोड जनरेट कर सकता है.

लेकिन जब उस पर एक मजबूत 'Harness' लगा दिया जाता है, तो वह AI मॉडल बाहरी टूल्स का इस्तेमाल करने लगता है, कॉम्प्लेक्स टास्क मैनेज करता है और खुद फैसले लेने वाले एजेंट में बदल जाता है.

यानी 'Harness' ही वो जादू है जो एक नॉर्मल AI मॉडल को 'Super Agent' में तब्दील कर देता है ताकि वो किसी इंसानी डेवलपर की तरह बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स संभाल सके.

Claude Code vs DeepSeek Super Agent: AI की नई महाजंग
सॉफ्टवेयर कोडिंग आज AI दुनिया का सबसे बड़ा बैटलग्राउंड बन चुका है. जो कंपनी सबसे बेहतर कोडिंग AI बनाएगी, पूरी दुनिया के टेक डेवलपर्स उसी के पीछे भागेंगे.

अमेरिका की मशहूर AI कंपनी Anthropic ने कुछ समय पहले अपना Claude Code लॉन्च करके इस मार्केट में तहलका मचाया था. अमरीकी टेक जायंट्स को लग रहा था कि कोडिंग ऑटोमेशन में उनका कोई मुकाबला नहीं है.

लेकिन DeepSeek के इस कदम ने सीधी टक्कर दे दी है:

चीन का यह नया दांव सीधे तौर पर सिलिकॉन वैली के एकाधिकार (Monopoly) को चुनौती दे रहा है.

$15 Billion की भारी फंडिंग: IPO से पहले DeepSeek का बड़ा गेम प्लान
सिर्फ टूल लॉन्च करना ही नहीं, DeepSeek पैसों के मामले में भी अब किसी से पीछे नहीं है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी AI स्टार्टअप ने अपने सबसे हालिया फंडिंग राउंड में रिकॉर्ड 100 बिलियन युआन (लगभग $15 बिलियन या 1.25 लाख करोड़ रुपये) जुटाए हैं. यह चीन के इतिहास की सबसे बड़ी फंडिंग में से एक बन चुकी है.

मजेदार बात यह है कि कंपनी ने शुरुआत में सिर्फ 50 बिलियन युआन जुटाने का टारगेट रखा था. लेकिन निवेशकों का रिस्पॉन्स इतना जबर्दस्त था कि इसे बढ़ाकर पहले 80 बिलियन और फिर 100 बिलियन युआन करना पड़ा.

इस फंडिंग राउंड में चीन की दो सबसे बड़ी दिग्गज कंपनियों ने पैसा लगाया है:

CATL: दुनिया की सबसे बड़ी EV बैटरी निर्माता कंपनी.

Tencent: WeChat चलाने वाली चीनी टेक जायंट.

यह भारी-भरकम पैसा इस बात का इशारा है कि अपनी अपकमिंग IPO (Initial Public Offering) से पहले DeepSeek, OpenAI और Anthropic को ग्लोबल मार्केट में पछाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

क्या अभी से टेंशन में आ जाएं डेवलपर्स?
तो क्या अब इंसानी कोडिंग पूरी तरह खत्म होने वाली है? इसका जवाब है - अभी नहीं.

DeepSeek ने खुद अपनी GitHub डॉक्यूमेंटेशन में साफ किया है कि यह Super Agent अभी एक 'प्रोटोटाइप' (Prototype) और रिसर्च सॉफ्टवेयर है. यह कोई पूरी तरह से रेडी कमर्शियल प्रोडक्ट नहीं है. इसमें अभी भी कई सुधार होने बाकी हैं और इसे रियल-वर्ल्ड में बड़े पैमाने पर टेस्ट किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Mohit Chaturvedi

Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More