SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहां बरस रहीं मिसाइलें, वहां तैरने उतरा ये शख्स: जान जोखिम में डालकर ब्रिटिश स्विमर ने दिखाए होर्मुज के हालात

एक ब्रिटिश तैराक ने युद्धग्रस्त स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी जान जोखिम में डाली और करीब 3 दिनों तक वहां पर तैराकी की. ब्रिटिश के तैराक लुईस प्यू ने दोनों पक्षों से संघर्ष को रोकने की अपील की है और कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों की परेशानी बढ़ेगी.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 22, 2026, 14:53 IST | Updated: Nov 22, 2026, 14:58 IST
Image Credit: ब्रिटिश तैराक ने दिखाई होर्मुज की सच्चाई. (फोटो- एक्स)
Join

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. इस बीच ब्रिटेन के एक तैराक लुईस प्यू ने अपनी जान जोखिम में डालकर युद्ध से घिरे होर्मुज स्ट्रेट में तैराकी की. कहा जा रहा है कि उनका उद्देश्य वहां चल रहे संघर्ष से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की ओर ध्यान खींचना था. 56 वर्षीय प्यू ने ओमान के तट पर करीब तीन दिनों तक तैराकी की.

उन्होंने तैराकी के दौरान की तस्वीरों को भी शेयर किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्यू ने युद्ध में शामिल दोनों पक्षों से एक खास अपील करते हुए कहा कि अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू की जानी चाहिए. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमलों से फैले प्रदूषण को भी साफ किया जाना चाहिए.

होर्मुज में कैसे हैं हालात?

प्यू गत सोमवार को तैराकी के लिए पानी में उतरे. करीब 30 मिनट बाद ही इस दौरान एक तेल टैंकर पर हमला हुआ. प्यू जहां मौजूद थे, यह हमला उससे कुछ दूर ही हुआ. तीन दिनों में दो जगहों पर हमले हुए और कुछ जहाजों पर आग भी लगी.

प्यू ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि कुल 15 किलोमीटर की तैराकी उन्होंने की. ओमान के मुसन्दम प्रायद्वीप से तैराकी की शुरुआत उन्होंने की थी. बता दें कि लुईस प्यू संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में महासागरों के संरक्षण के तौर पर काम करते थे. उनका कहना है कि वे इस इलाके में समुद्री जीवन पर मंडरा रहे खतरे को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं.

तैराक ने क्या की खास अपील?

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि तेल टैंकरों, गैस ले जाने वाले जहाजों और व्यापारिक जहाजों पर बार-बार हमले हो रहे हैं. प्यू ने चेताया कि इन हमलों का समुद्री पर्यावरण पर लंबे समय तक बुरे नतीजे हो सकते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित हो सकती हैं. वहीं, प्यू ने इस इलाके की खूबसूरती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि होर्मुज सिर्फ एक अहम समुद्री रास्ता नहीं है, बल्कि यह एक खूबसूरत जगहों में से एक है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्यू कई चर्चित तैराकी करके चर्चा में रहे हैं. एक समय पर अंटार्कटिका, उत्तरी ध्रुव और लाल सागर में भी वह तैराकी कर चुके हैं. उनका मकसद है कि नदिया इतनी साफ हों कि लोग सुरक्षित तरीके से उसमें तैर सकें. इसके अलावा उनमें मछलियां भी रह सकें. उन्होंने होर्मुज के हालात पर कहा कि मेरा संदेश बहुत सीधा है. लड़ाई रोकें, स्ट्रेट को खोलें और प्रदूषण को साफ करें.

यह भी पढ़ें: 'वह मुझसे ज्यादा बच्चे को प्यार करती हैं...,' कैरोलिन लेविट को लेकर ट्रंप का बयान, पूर्व प्रेस सेक्रेटरी को क्यों कहा सबसे बड़ी प्रॉब्लम?

यह भी पढ़ें: हसीना के नाम पर घमासान, जले 30 नेताओं के मकान! बांग्लादेश में सियासी संग्राम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES